लाइव न्यूज़ :

गुजरात: महिला कांस्टेबल ने थाने में लॉकअप के सामने बनाया टिक-टॉक वीडियो, सस्पेंड

By स्वाति सिंह | Updated: July 25, 2019 10:05 IST

पिछले दो साल से महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी, मेहसाणा के लंघनाज पुलिस थाने में ड्यूटी कर रही थी। पिछले दिनों अर्पिता चौधरी ने थाने की जेल के सामने एक टिक-टॉक वीडियो बनाया। फिल्मी गाने पर बनाया गया यह वीडियो वायरल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्पिता चौधरी पिछले दो साल से मेहसाणा के लंघनाज पुलिस थाने में पोस्टेड थी।वायरल वीडियो में चौधरी पुलिस स्टेशन में लॉकअप के सामने फिल्मी गाने पर डांस करते देखा गया।

गुजरात में पुलिस स्टेशन के अंदर टिक-टॉक बनाने के लिए एक महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, राज्य के मेहसाणा जिले में एक महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी ने पुलिस स्टेशन के अंदर टिकटॉक वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो साल से महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी, मेहसाणा के लंघनाज पुलिस थाने में ड्यूटी कर रही थी। पिछले दिनों अर्पिता चौधरी ने थाने की जेल के सामने एक टिक-टॉक वीडियो बनाया। फिल्मी गाने पर बनाया गया यह वीडियो वायरल हो गया।

महिला कांस्टेबल अर्पिता चौधरी पिछले दो साल से मेहसाणा के लंघनाज पुलिस थाने में पोस्टेड थी। बताया जा रहा है कि वह टिक-टॉक पर लगभग रोज ही वीडियो पोस्ट करती थी। इस वायरल वीडियो में चौधरी पुलिस स्टेशन में लॉकअप के सामने फिल्मी गाने पर डांस करते देखा गया। एक अन्य वीडियो में वह को पुलिस कर्मचारियों के रूप में लोगों से बात करते हुए देखी गईं जिसमें पीछे एक गीत बज रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मेहसाणा पुलिस अधीक्षक नीलेश झाझड़िया ने बताया कि जिस वीडियो में महिला कांस्टेबल डांस करती दिख रही हैं, हमने संज्ञान लिया है। वीडियो में वह नियमो का उल्लंघन कर रही हैं। एक तो थाने के अंदर वर्दी नहीं पहनना और दूसरा ड्यूटी पर सेलफोन का इस्तेमाल करना। इसके लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

झाझड़िया ने यह भी कहा कि थानों के अन्य कॉन्स्टेबल ने भी टिक-टॉक ऐप के लिए वीडियो शूट किए हैं। उन्होंने कहा 'यह कोई अकेला मामला नहीं है अन्य वीडियो भी देखे गए हैं जिन्हें विभिन्न पुलिस स्टेशनों के अंदर शूट किया गया है।' 

टॅग्स :गुजरातटिक टॉक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल