लाइव न्यूज़ :

चालान से बचने का इस शख्स ने निकाला ऐसा तरीका, पुलिस भी हुई हैरान 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2019 09:32 IST

पांच अगस्त को संसद के दोनों सदनों सदनों में मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी मिली थी। नए कानून के अनुसार नाबालिगों के कार या बाइक चलाने पर उनके माता-पिता जिम्मेदार माने जाएंगे और 25,000 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराम शाह पेशे से इंश्योरेंस एजेंट हैं। जो हर दिन बाइक से शहर में ट्रैवल करते हैं। मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 नए कानून के तहत एक हजार से लेकर एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019, एक सितंबर 2019 से लागू हो चुका है। जब से नया ट्रैफिक रूल्स लागू  हुआ है, सोशल मीडिया पर इसकी ही चर्चा हर तरफ हो रही है। कोई इस एक्ट की आलोचना कर रहा है, तो कोई इससे बचने के उपाय सुझा रहा है। इसी बीच गुजरात के वडोदरा के एक शख्स राम शाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गुजरात के वडोदरा के इस शख्स ने चालान ना कटे इसलिए ऐसा उपाय निकाला है कि पुलिस भी देखकर हैरान हो गई है। ये शख्स अपने हेलमेट में ही गाड़ी के सारे कागजात रखता है। मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 नए कानून के तहत एक हजार से लेकर एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।

पिछले एक सितंबर से चालान कटने के बाद कई शख्स ने ट्रैफिक पुलिस को बताया है कि वो अपने गाड़ी के पेपर भूल जाते हैं। ऐसे में गुजरात के वडोदरा के शख्स राम शाह ने इसका नायाब तरीका निकालते हुये अपने हेलमेट में ही ड़ी की आरसी बुक, बीमा की स्लिप, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी जरूरी कागजात चिपका लिए हैं। ये कागजात बारिश की पानी में गिला होकर खराब ना हो इसके लिये उसे प्लास्टिक कोट भी करवा कर रैप करवा लिया है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चालान से बचने का ऐसा तरीका देखकर ट्रैफिक पुलिस भी खुश है। अब राम शाह को जैसे ही पुलिस देखती है, पुलिस उन्हें रोकती है और हेलमेट में सारे पेपर देखकर जाने देती है। 

राम शाह पेशे से इंश्योरेंस एजेंट हैं। जो हर दिन बाइक से शहर में ट्रैवल करते हैं। 

मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 के तहत चालान का प्रावधान 

मोटर वाहन संशोधन विधेयक-2019 नए कानून के तहत , आपातकालीन वाहनों को रास्ता नहीं देने और अयोग्य होने के बावजूद गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस मानदंडों का उल्लंघन करने वाले एग्रीगेटर्स पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

पांच अगस्त को संसद के दोनों सदनों सदनों में मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी मिली थी। नए कानून के अनुसार नाबालिगों के कार या बाइक चलाने पर उनके माता-पिता जिम्मेदार माने जाएंगे और 25,000 हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

टॅग्स :मोटर व्हीकल अधिनियमगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो