लाइव न्यूज़ :

मोबाइल एप्लिकेशन ‘मेरी लाइफ’ की शुरुआत, जलवायु परिवर्तन से निपटने में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 12:36 IST

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह ऐप पर्यावरण का संरक्षण करने में नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं की शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपरिकल्पना 26वें संयुक्त राष्ट्र विश्व जलवायु सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।उद्देश्य व्यर्थ उपभोग के बजाय सचेत और सुविचारित उपयोग को बढ़ावा देना है।‘लाइफ’ का अभिप्राय पर्यावरण के लिए जीवनशैली से है।

नई दिल्लीः सरकार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘मेरी लाइफ’ (माय लाइफ) की शुरुआत की। यह ऐप ‘लाइफ’ की अवरधारणा से प्रेरित है, जिसकी परिकल्पना 26वें संयुक्त राष्ट्र विश्व जलवायु सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

इसका उद्देश्य व्यर्थ उपभोग के बजाय सचेत और सुविचारित उपयोग को बढ़ावा देना है। ‘लाइफ’ का अभिप्राय पर्यावरण के लिए जीवनशैली से है। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह ऐप पर्यावरण का संरक्षण करने में नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं की शक्ति को प्रदर्शित करेगा।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस ऐप के माध्यम से दैनिक जीवन में किए गए सरल कार्यों का जलवायु पर बड़ा प्रभाव हो सकता है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि पोर्टल और ऐप मिलकर ‘लाइफ’ के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन चलाएंगे। पर्यावरण मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर ‘लाइफ’ अभियान के कार्यान्वयन के लिए समन्वय प्राधिकार है।

मंत्रालय ने अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए दो विशेष पोर्टल भी विकसित किये हैं। ‘लाइफ’ के बारे में अखिल भारतीय स्तर पर समर्थन और जागरूकता बढ़ाने के लिए, वर्तमान में एक महीने का जन अभियान चलाया जा रहा है और पांच जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक समारोह के साथ समाप्त होगा।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBhupendra Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो