लाइव न्यूज़ :

मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल के बाद अब 'जूनियर चानू' ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2021 12:20 IST

मीराबाई चानू की कॉपी करती एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीराबाई चानू ने भी इस वीडियो को देख कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App

टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वे सोमवार को टोक्यो से स्वदेश भी लौट आईं और अपने पदक को देशवासियों के नाम समर्पित किया। इस बीच एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी मुस्कुराहट नहीं छिपा सकेंगे।

ये वीडियो सतीश शिवलिंगम ने मीराबाई चानू को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो को देख मीराबाई चानू ने दिलचस्प रिएक्शन दिया और कहा- 'इतनी क्यूट...मुझे ये देखकर अच्छा लगा।'

दरअसल इस वीडियो में छोटी सी बच्ची मीराबाई की ही तरह उनकी वेटलिफ्टिंग की स्टाइल को कॉपी करती नजर आ रही है। बैकग्राउंट में टीवी चल रहा है जिसमें उसी मैच के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिसमें दूसरा स्थान हासिल कर मीराबाई चानू ने रजत पदक पर कब्जा किया था। बच्ची मीराबाई चानू की तरह हाथ हिलाते और प्रणाम करती भी नजर आ रही है। देखें वीडियो....

बता दें कि भारत ने 21 साल बाद ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में कोई मेडल जीता है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले महिला वेटलिफ्टिंग में कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 2000 में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा था। 

मीराबाई का स्वदेश लौटने पर हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। बहुत - बहुत धन्यवाद।’ इस 26 वर्षीय खिलाड़ी का ‘भारत माता की जय’ के नारों से स्वागत किया गया और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी उन्हें राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। साथ ही राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी। 

टॅग्स :मीराबाई चानूटोक्यो ओलंपिक 2020वायरल वीडियोओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो