लाइव न्यूज़ :

सड़क किनारे सफेद प्लास्टिक की चादर ओढ़ लेटा था शख्स, डेड बॉडी समझ हटाने गई पुलिस तो हुआ कुछ ऐसा, देखें Video

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 10, 2020 10:40 IST

सोते हुए शख्स को डेड बॉडी समझने वाली ये वायरल वीडियो गाजियाबाद की है। जहां ये शख्स सो रहा था वो गाजियाबाद के बिजी इलाकों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में इस तरह सड़क किनारे सफेद प्लास्टिक की चादर ओढ़े शख्स को देख लोगों को ज्यादा शक हुआ कि ये कोई डेड बॉडी है।ये वारयल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई पहले हैरान हो रहा है फिर हंस रहा है। असल में सड़क किनारे एक सफेद चादर ओढ़कर एक शख्स सो रहा था। आने-जाने वाले लोग वहां इक्टठा होने लगे, लोगों को लगा कि सड़क किनारे कोई डेड बॉडी रखी हुई है। जिसको देखने के लिए  भीड़ जमा हो गई। लेकिन इसी बीच वो शख्स उठकर बैठ गया...जिसे देख वहां मौजूद लोग भागने लगे। वीडियो पर लोग सोशल मीडिया पर काफी फनी रिएक्शन दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। 

इस मजेदार वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने शेयर किया है। आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, ''आजकल लोग चैन से सोने भी नहीं देते।'' ऑफिसर ने वीडियो को 9 सितंबर को शेयर किया था। जिसपर अबतक 20 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे सफेद प्लास्टिक की चादर ओढ़कर एक शख्स लेटा है। शख्स इस कदर सीधा लेटा है कि वो किसी शव की तरह ऊपर से दिख रहा है। इसलिए लोग उसे डेड बॉडी समझ भीड़ लगाकर देखने को खड़े हो गए। इसके थोड़े देर बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जैसे भी उस सफेद चादर को शख्स के ऊपर से हटाया तो शख्स की नींद खुल गई और वह उठकर खड़ा हो गया। ये देखते ही लोग वहां से भाग निकले। लेकिन शख्स उठकर अपने सामने खड़े लोगों को देखने लगा...जैसे मानों उसको कुछ पता ही नहीं हो। 

एक अन्य यूजर ने भी वीडियो शेयर कर लिखा है, लोग सोने भी नहीं देते। 

एक यूजर ने लिखा है, 2020 और क्या-क्या दिखाएगा भाई।

कोरोना काल में इस तरह सड़क किनारे सफेद प्लास्टिक की चादर ओढ़े शख्स को देख लोगों को ज्यादा शक हुआ कि ये कोई डेड बॉडी है...क्योंकि कुछ इसी तरह कोरोना मरीजों का शव आजकल अस्पताल के बाहर देखे जा रहे हैं।

आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण अपने ट्विटर हैंडल पर हमेशा ही फनी वीडियो और मीम्स शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बाइक रेसिंग की भी मजेदार वीडियो शेयर की है। जिसमें एक शख्स ग्रुप में बाइक रेसिंग कर रहा है लेकिन अचानक उसकी बाइक लापता हो जाती है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी