लाइव न्यूज़ :

Gaya: 1 साल का रियांश, खेल-खेल में सांप बच्चे को मुंह में चबा-चबाकर मार डाला, मां ने देखा तो अस्पताल पहुंची...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2024 18:02 IST

परिजनों को यह बात समझ में नहीं आ रही थी और वह बार-बार डॉक्टर को कह रहे थे कि फिर से जांच कीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देयह सांप का बच्चा जहरीला नहीं है।बारिश के दिनों में यह सांप अक्सर मिल जाता है।अब इस बच्चे को कोई खतरा नहीं है।

पटनाः बिहार में गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां महज एक साल का बच्चा रियांश ने खेल-खेल में एक सांप के बच्चे को ही अपने मुंह में चबा-चबाकर मार डाला। जब सांप के बच्चे को रियांश के द्वारा चबाते हुए उसकी मां ने देखा तो आनन-फानन में उसके मुंह से सांप के बच्चे को बाहर निकाला और वह बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंच गई। यहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया और स्वस्थ बताया। हालांकि परिजनों को यह बात समझ में नहीं आ रही थी और वह बार-बार डॉक्टर को कह रहे थे कि फिर से जांच कीजिए।

 

जब डॉक्टर ने सांप को देखा तो बताया कि यह सांप का बच्चा जहरीला नहीं है। यह बारिश के दिनों में यह सांप अक्सर मिल जाता है। अब इस बच्चे को कोई खतरा नहीं है।  इसके बाद परिजनों को चैन आई। बताया जा रहा है कि बच्चा रियांस अपने घर की छत पर खेल रहा था, इसी बीच सांप का एक बच्चा छत पर पहुंच गया।

जिसे बच्चा रियांस ने खिलौना समझकर पकड़ लिया और सांप के बच्चे के साथ खेलने लगा। देखते देखते ही उसने अपने मुंह में लेकर सांप के बच्चे को चबा-चबाकर मार डाला। इसी दौरान जब बच्चे पर मां की नजर पड़ी तो वह परेशान हो गई।

उसने आनन फानन में बच्चे के मुंह से सांप के बच्चे को बाहर निकाला और फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां बच्चे का डॉक्टर ने इलाज किया। यह मामला बीते शनिवार की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO