लाइव न्यूज़ :

दोस्तों ने कुछ इस अंदाज में मनाया लड़के का जन्मदिन, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग, लोगों ने कहा- भगवान ऐसे दोस्त किसी को न दें

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 30, 2021 14:23 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें कुछ दोस्त मिलकर अपने एक फ्रेंड का बर्थडे मना रहे हैं लेकिन इसमें आम बर्थडे की तरह लड़का केक नहीं काट पाता बल्कि उसेक दोस्त उसके साथ ऐसा करते हैं कि वह उदास हो जाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्तों ने मिलकर धूमधाम से की बर्थडे की तैयारी फिर केक के साथ फोटो खींचवाकर दुकानदार को केक वापस कर दी लोगों ने कहा -भगवान ऐसे दोस्त किसी को न दें

मुंबई :  सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है । कुछ वीडियोज ऐसे होते है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं । ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दोस्तों मिलकर बर्थडे मना रहे हैं लेकिन ये आम बर्थडे नहीं है । इसमें बर्थडेबॉय के साथ उसके सारे दोस्त मिलकर , जो मजाक करते हैं । उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं ।  

इस वीडियो में देख सकते हैं कि कई लोग एक लड़के को घेरकर खड़े है जिसका आज बर्थडे है । बर्थडे बॉय ने बाकायदा टोपी लगा रखी है और उसके सामने एक केक रखा हुआ है । ये सारा सेलिब्रेशन एक पेस्ट्री शॉप में चल रहा है । केक सामने रखकर सभी दोस्त मिलकर उसके लिए गाना गाते हैं  पर अचानक आपको कुछ अलग देखने को मिलेगा ।  जैसे ही लड़के ने केक के साथ पोज देकर फोटो खिंचाई उसके दोस्तों ने केक दुकानदार को वापस दे दिया और धक्का मारते हुए लड़के को दुकान के बाहर ले गए । ये सब देखकर बेचारे लड़का उदास हो जाता है । 

सोशल मीडिया पर ये अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन खूब वायरल हो रहा है । अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं । इसे देख कर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे । फेसबुक पर इस वीडियो को Gudguda jokes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है । ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं ।  लोगों का कहना है कि ऐसे दोस्त भगवान किसी को न दे । 

टॅग्स :वायरल वीडियोबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो