लाइव न्यूज़ :

जिस अमेरिकी बैंक को फोर्ब्स मैगजीन ने दी टॉप 100 में जगह, सिलिकॉन वैली बुरी तरह डूबा, जानें आखिर क्या है माजरा

By आजाद खान | Updated: March 11, 2023 18:40 IST

बता दें कि पिछले ही महीने सिलिकॉन वैली बैंक को फोर्ब्स ने सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी बैंकों की सूची में 20वां स्थान दिया था। ऐसे में इस स्थान के लिए सिलिकॉन वैली बैंक के मूल कंपनी एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप ने ट्वीट कर गर्व महसूस करने की बात कही थी। लेकिन शुक्रवार को बैंक के बंद होने के आदेश के बाद फोर्ब्स की रैंकिंग पर अब सवाल उठ रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने ही सिलिकॉन वैली बैंक को फोर्ब्स ने सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी बैंकों सूची में रखा था। ऐसे में शुक्रवार को इस बैंक को बंद करने के आदेश दे दिए गए है। इस हालात में फोर्ब्स के रैंकिंग पर सवाल उठ रहे है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी रेगुलेटर्स ने शुक्रवार को देश के बड़े और पुराने बैंकों में से एक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) को बंद कर देने का आदेश दे दिया है। ऐसे में यह आदेश उस समय आया है जब पिछले ही महीने बैंक को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ बैंको की सूची में जगह दी गई थी। 

यही नहीं इसी महीने एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप द्वारा एक ट्वीट भी किया गया था और कहा गया था कि फोर्ब्स द्वारा सिलिकॉन वैली बैंक के मूल कंपनी एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप को अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ बैंकों की वार्षिक रैंकिंग में लगातार 5वें साल स्थान प्राप्त करने पर गर्व है। ग्रुप ने पब्लिकेशन्स इनॉगरल फाइनेंशियल ऑल स्टार्स लिस्ट में शामिल होने पर गर्व करने की बात कही थी। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अब फोर्ब्स जैसी संस्थाओं को लेकर तंज कस रहे है।

कैसै-कैसे हुआ पतन

आपको बता दें कि 14 फरवरी 2023 को अमेरिका के मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 100 सर्वश्रेष्ठ बैंकों की अपनी 14वीं वार्षिक सूची जारी की थी। इस सूची में सिलिकॉन वैली बैंक के मूल कंपनी एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप को फोर्ब्स द्वारा 20वां स्थान दिया गया था। इसके ठीक बाद 7 मार्च 2023 को एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप ने ट्वीट कर फोर्ब्स की सूची में लगातार शामिल होने पर गर्व करने की बात कही थी। 

ऐसे में इस ट्वीट के ठीक तीन दिन बाद लगभग 40 साल से चल रहे सिलिकॉन वैली बैंक को अमेरिकी रेगुलेटर्स ने बंद करने का आदेश दे दिया है। इस आदेश के बाद सिलिकॉन वैली बैंक और एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप पर सवाल खड़े हो रहे है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर सवाल उठाते हुए इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। 

मामले में क्या कहना है सोशल मीडिया यूजर्स का

सोशल मीडिया यूजर्स इस मुद्दे को लेकर फोर्ब्स जैसी बिजनेस मैगजीन पर तंज कर रहे है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर्स का कहना है कि जिस फोर्ब्स ने पिछले महीने सिलिकॉन वैली बैंक को सर्वश्रेष्ठ बैंकों की सूची में रखा था, आज वहीं बैंक बंद हो गए है। यूजर्स का यह भी कहना है कि इसी तरीके की ये संस्थाएं है जो भारत के लिए भी रैकिंग करती है और इंडिया को कई मायनों में दुनिया के दूसरे देशों से कम बताती है। 

इस पर बोलते हुए एक यूजर ने लिखा, "ऐसी ही रैंकिंग श्रीलंका को भारत से समृद्ध, पाकिस्तान को भारत से खुशहाल और भारतीय लोकतंत्र को हॉन्गकॉन्ग से बदहाल बताती हैं!"एक और यूजर ने लिखा कि इसी तरीके की संस्थाएं है जो भारत को हंगर इंडेक्स में सोमालिया से नीचे बताया है। 

ऐसे में कई यूजर्स का यह भी कहना था कि इस तरह की रैंकिंग देने वाली मैगजीन व संस्थाएं अमेरिका में रहकर अमेरिकी कंपनी व बैंकों की जानकारी नहीं रखती है और जिस बैंक को सर्वश्रेष्ठ बताकर 20वां स्थान देती है, वह ही आगे जाकर बंद हो जाता है। उनके अनुसार, ऐसी संस्थाएं भारत के लिए भी रैंकिग करती है तो इनके आंकड़ों पर कितना भरोसान करना चाहिए। 

टॅग्स :अजब गजबUSAफोर्ब्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?