लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: जापान के एक रेस्तरां में ग्राहक को परोसी गई मछली अचानक हो गई जिंदा, काटने लगी खाने की चम्मच

By आजाद खान | Updated: February 15, 2023 17:06 IST

इस छोटो से वीडियो को देख लोग दंग रह जा रहे है कि आखिर यह मछली जिंदा कैसे प्लेट में आ गई है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर जापान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक रेस्तरां में मछली परोसने पर वह अचानक जिंदा हो जाती है। यही नहीं मछली रेस्तरां के ग्राहक द्वारा आगे बढ़ाए हुए चॉपस्टिक को भी काटने लगती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक रेस्तरां में खाने के लिए परोसी गई मछली खाना खाने से पहले ही जिंदा हो गई है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चूकी है। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो जापान के एक रेस्तरां का है जहां पर खाना खाने के लिए गए एक शख्स के साथ यह घटना घटी है। वहीं इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है और इसे जमकर शेयर भी कर रहे है। 

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रेस्तरां में खाना परोसा गया है और उसमें मछली भी रखी हुई है। इस बीच खाना खाने वाला शख्स परोसी गई मछली के मुंह के पास चॉपस्टिक ले जाता है और इतने में मछली जिंदा होते दिखाई देती है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि न केवल मछली जिंदा होती है, बल्कि शख्स द्वारा बढ़ाई गई चॉपस्टिक को भी वह काट लेती है। यही नहीं मछली चॉपस्टिक को काफी देर तक काटे रहती है। ऐसे में इस वीडियो को देख लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन्स भी दिए है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को @Oddly Terrifying नामक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है। ऐसे में जब से इस वीडियो को शेयर किया गया है तब इसे लाखों में व्यूज मिल चुके है। इसके अलावा इसे 80 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, "रेस्तरां में परोसी गई मछली चॉपस्टिक को काट रही है।" हालांकि वीडियो को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इसे खूब पसंद भी कर रहे है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोजापान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो