लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को ट्रोल्स ने कहा- महानालायक बुड्ढा, लिखा- लगता है देसी पीने लगे हैं, बिग बी ने यूं दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: May 16, 2022 14:18 IST

दरअसल अमिताभ बच्चन ने सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर फेसबुक पर फॉलोअर्स को गुड मॉर्निंग कहा। ऐसे में समय को लेकर वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। किसी ने उन्हें महानालायक कहा, तो किसी ने बुड्ढा भी बोला।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन ने कहा कि वे सुबह तक शूटिंग कर रहे थे इसलिए देर से उठे।अमिताभ बच्चन ने 11 बजकर 26 मिनट पर फेसबुक पर लिखा था- प्रातः काल की शुभकामनाएँ !

मुंबईः महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे सार्वजनिक मंचों से कभी कविताएं तो कभी दार्शनिक और आध्यात्मिक सूक्तियां साझा करते रहते हैं। ऐसा कर वह कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। इस बीच उन्होंने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों को प्रातःकाल का नमस्कार बोला तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर फेसबुक पर फॉलोअर्स को गुड मॉर्निंग कहा। ऐसे में समय को लेकर वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। किसी ने उन्हें महानालायक कहा, तो किसी ने बुड्ढा भी बोला। एक ने यहां तक कह दिया कि आजकल ये देसी शराब पीने लगे हैं। अमिताभ बच्चन ने देर से सुबह का नमस्कार कहने के कारण भी बताए फिर भी लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। हालांकि बिग बी ने सभी ट्रोलर्स को विनम्रता से जवाब भी दिया।

एक यूजर ने लिखा- आपको नही लगता बहुत जल्दी आपने प्रातःकाल की शुभकामनाएं दे दी। 11.29AM। इसपर अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- तंज के लिए आभारी हूँ, पर देर रात तक काम कर रहा था, shooting अभी आज सुबह समाप्त हुई, उठने में देर लगी तो उठते ही , शुभकामनाएँ भेज दीं । यदि आपको कष्ट हुआ तो क्षमा प्रार्थी हूँ ।

एक प्रशंसक ने उनका हाल का टोह लेते हुए लिखा- का हाल बॉ भैया स्वास्थ मस्त हौ। इसपर अभिनेता ने जवाब में लिखा- कृपा आपकी, सब चलत बॉ , तुम हमका याद कियो, एकर ख़ातिर, हाथ जोड़े प्रणाम करत हैं। आपकी भी summer holidays शुरू हो गई जो इतनी देर से उठे। अमिताभ ने जवाब दिया- जी नहीं, काम कर रहा था रात भर, देर हो गयी। 

एक यूजर ने कहा- आज बहुत देर में उतरी...लगता है देसी पे आ गए हैं आजकल 11;30 बजे प्रातः काल। बिग बी ने जवाब दिया, स्वयं नहीं पीते ; औरों को पिला देते हैं मधुशाला। एक ने बिग बी को महानालायक लिखते हुए कहा- यह कौन सी प्रातःकाल है महानालायक जी। अमिताभ ने प्रतिक्रिया दी, रात भर काम कर रहे थे, तो देर से उठे , लायक जी।

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनफेसबुकट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी