लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश में बेटी की ऑनलाइन क्लास के लिए छाता लगाकर खड़े रहे पिता, खराब इंटरनेट की वजह से रोज बैठना पड़ता है सड़क किनारे

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 20, 2021 11:49 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी के लिए भारी बारिश में छाता लगाकर खड़े है ताकि उसकी बेटी अपनी ऑनलाइन कक्षाएं ले सके।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी की ऑनलाइन क्लास के लिए भारी बारिश में छाता लगाकर खड़े थे पिता कर्नाटक के बल्लाका के गांव की यह तस्वीरबल्लाका गांव में इंटरनेट की समस्या के कारण सड़क पर क्लास लेते है छात्र

बंगलुरू: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है , जिसमें एक पिता अपनी बेटी के लिए भारी बारिश में सड़क किनारे छाता लगाकर खड़ा है ताकि उसकी बेटी ऑनलाइन क्लास ले सके । यह तस्वीर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

यह तस्वीर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला के सुलिया तालुक के एक सुदूर गांव बल्लाका की है। फोटो में एक लड़की सड़क किनारे बैठी है और भारी बारिश के बीच उसके पिता नारायण एक छाता पकड़े खड़े हैं क्योंकि उनकी बेटी ऑनलाइन एसएसएलसी क्लास लेती है । इस तस्वीर को सुलिया के पत्रकार महेश पुच्चप्पाडी ने खींचा था।

महेश ने कहा कि लड़की रोज शाम करीब 4 बजे उसी जगह क्लास लेने आती है। यह तस्वीर ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या को भी दिखाती है । 

कई इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की है समस्या

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार महेश ने कहा कि यह उनकी एक दैनिक दिनचर्या का भाग है। अच्छे नेटवर्क वाली जगह न मिलने पर ऐसी छात्रों की पढ़ाई दांव पर लग जाती है । उन्होंने कहा कि गुट्टीनगर, बल्लाका और कामिला के छात्रों को अपने घर से बाहर क्लास लेते देखना बहुत आम बात है। 

यहां के स्थानीय निवासी ऑनलाइन क्लास लेने के लिए बीएसएनएल नेटवर्क पर निर्भर हैं । वहीं क्षेत्र में बिजली चले जाने पर मोबाइल काम नहीं करता है । ईधन की कम आपूर्ति भी एक बड़ी समस्या है । ऑनलाइन क्लास लेने के लिए कम से कम 3 जी नेटवर्क होना जरूरी है । 

इसपर बीएसएनएल के कंज्यूमर एक्सेस के प्रधान महाप्रबंधक जीआर रवि ने कहा कि ''हम उन क्षेत्रों में भारत एयरफाइबर इंटरनेट लगाकर इसे हल करने की कोशिश कर रहे हैं , जहां बैंडविड्थ नहीं है । "

टॅग्स :कर्नाटकवायरल वीडियोफादर्स डेसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…