लाइव न्यूज़ :

Fact Check: पगड़ी वाले शख्स को 'CAA विरोध' से जोड़कर वीडियो हो रहा वायरल, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 29, 2019 17:16 IST

सिख टच नाम के यूट्यूब चैनल ने 31 मार्च 2011 को इस वीडियो को अपलोड किया था और कैप्शन में लिखा था, ''पंजाब पुलिस ने मोहाली स्टेडियम में 28 मार्च, 2011 को सिख युवक की पगड़ी उतारी।''

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो करीब आठ साल पुराना है, जिसे जानबूझकर सीएए से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक 28 मार्च 2011 को जब भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली के स्टेडियम में क्रिकेट मैच हुआ था तब छंटनी का विरोध कर रहे ग्रामीण पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट वहां पहुंचने लगे थे और तब उनके और पुलिसवालों के बीच गतिरोध हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसवाले एक शख्स के सिर की पगड़ी उतारते हुए उसे एक तरफ करते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो को यह कहते हुए वायरल किया जा रहा है कि मुस्लिम शख्स सिखों को बदनाम करने के लिए पगड़ी पहनकर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल था, जिसे पुलिस ने वहां से हटाया। 

वायरल किए जा रहे वीडियो में किए गए दावे से सच्चाई एकदम उलट है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस वीडियो का सीएए से कुछ भी लेना देना नहीं है। वीडियो करीब आठ साल पुराना है, जिसे जानबूझकर सीएए से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। 

वीडियो सीएए से जोड़कर शेयर करने वाली पोस्ट्स।

वीडियो को लेकर जानकारी सामने आई है कि यह 2011 का है। पंजाब के मोहाली की घटना का वीडियो है। 

सिख टच नाम के यूट्यूब चैनल ने 31 मार्च 2011 को इस वीडियो को अपलोड किया था और कैप्शन में लिखा था, ''पंजाब पुलिस ने मोहाली स्टेडियम में 28 मार्च, 2011 को सिख युवक की पगड़ी उतारी।''

इस घटना को लेकर उस समय टीओआई और इंडियन एक्सप्रेस जैसे अंग्रेजी के अखबारों में खबरें छपी थीं। खबरों के मुताबिक 28 मार्च 2011 को जब भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली के स्टेडियम में क्रिकेट मैच हुआ था तब छंटनी का विरोध कर रहे ग्रामीण पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट वहां पहुंचने लगे थे और तब उनके और पुलिसवालों के बीच गतिरोध हुआ था। पुलिस ने लोगों को भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की थी। पगड़ी वाले शख्स का वीडियो भी उसी दौरान का है।

तब यूनाइटेड सिख्स नाम के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने 28 मार्च 2011 को सिख युवक की पगड़ी उतारने के विरोध में पंजाब पुलिस के खिलाफ मोहाली ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बेहद संवेदनशील चल रहे वक्त में ऐसी किसी भ्रामक सामग्री के प्रति खुद को सचेत रखे और यूं ही बिना तथ्य जाचें कोई भी चीज सोशल मीडिया पर वायरल करने की होड़ ने शामिल न हो।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियोकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी