लाइव न्यूज़ :

Fact Check: आर्टिकल 370 हटने से कश्मीर हो जाएगा भारत से अलग, जानें उमर अब्दुल्ला के बयान की सच्चाई, पीएम मोदी ने संसद में किया जिक्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2020 11:40 IST

ट्विटर पर भी फेकिंग न्यूज और उमर अब्दुल्ला ट्रेंड कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देऑल्ट न्यूज ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने फेकिंग न्यूज की हेडिंग का संदर्भ संसद में दिया है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही मुफ्ती और अब्दुल्ला घर में नजरबंद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसद में दिया एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद ज्ञापन के दौरान पीएम मोदी ने 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, आर्टिकल 370, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला की चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा, 'उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना ऐसा भूकंप लाएगा कि कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा।' उन्होंने कहा, 'फारुख अब्दुल्ला ने कहा था अगर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से कश्मीरियों की आजादी की राह मजबूत होगी।

बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विवटर हैंडल से पीएम मोदी के भाषण के अंश को ट्वीट भी किया है। फैक्ट चेक करने वाली साइट Alt News ने दावा किया है कि उमर अब्दुल्ला ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। दिलचस्प बात यह है कि लोकप्रिय वेबसाइट फेकिंग न्यूज ने एक खबर 28 मई 2014 को लगाई थी जिसकी हेडिंग "Removing Article 370 will cause earthquakes separating Kashmir from India: Omar Abdullah" यह थी। फेकिंग न्यूज व्यंग्य शैली में मनोरंजन करने वाली साइट है।

ऑल्ट न्यूज ने दावा किया है कि पीएम मोदी ने फेकिंग न्यूज की हेडिंग का संदर्भ संसद में दिया है। उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस का भी कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

उमर अब्दुल्ला पर पीएसए लगा

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला समेत नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत चार नेताओं के खिलाफ 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही मुफ्ती और अब्दुल्ला घर में नजरबंद हैं।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्लानरेंद्र मोदीसंसद बजट सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो