लाइव न्यूज़ :

भारतीय जवानों को चीनी सेना ने रस्सी से बांधकर यातना दी!, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की ये है सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: June 30, 2020 15:22 IST

बंग्लादेशी सेना के ट्रेनिंग के वीडियो को सोशल मीडिया पर चीनी सेना द्वारा भारतीय सेना को यातना दिए जाने की बात बताकर शेयर किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दस से​केंड के इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ जवान जमीन पर औंधे मुंह पड़े हुए हैं।सोशल मीडिया पर लोग इस वीडयो को शेयर कर चीनी सेना द्वारा भारतीय सेना को यातना दिए जाने की बात कह रहे हैं।इसके अलावा, आपको बता दें कि सोशल चीन व भारत सीमा पर जारी तनाव के बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अमित शाह के नाम से एक ट्वीट का वायरल होने लगा।

नई दिल्ली:चीन व भारत सीमा पर जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से ही एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें सेना के ड्रेस में कुछ जवानों को रस्सी से बांध दिया गया है। उनके मुंह भी बांध दिए गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया कि चीनी सेना ने भारतीय जवानों को रस्सी से बांधकर यातनाएं दी हैं। 

इंडिया टुडे ने अपने फैक्ट चेक में पाया है कि सोशल मीडिया पर इश वीडियो को सर्कुलेट कर चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सेना को परेशान किए जाने का वीडियो फेक है। इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है!

जानें सोशल मीडिया पर क्या वायरल हो रहा है-

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दस से​केंड के इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि कुछ जवान जमीन पर औंधे मुंह पड़े हुए हैं। उनके हाथ, पैर, गर्दन को रस्सियों से बांधा गया है। कुछ अन्य जवान उनके पीछे खड़े होकर उनको बंधी हुई रस्सियों से खींच रहे हैं।

हलांकि, इस वीडियो से साफ नहीं हो पा रहा है कि ये भारतीय जवान ही हैं या किसी और देश के हैं। इश वीडियो को फेसबुक पेज 'जेके टाइम्स' ने इस वीडियो को शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि उर्दू के कैप्शन में दावा किया गया है कि यह लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों के साथ अन्याय किया गया है। 

क्या है वीडियो की सच्चाई-

रिपोर्ट की मानें तो यह वीडियो करीब आठ महीने पुराना है और बांग्लादेशी सैनिकों की ट्रेनिंग का है। इस वीडियो को करीब 80,000 बार देखा गया है और 5,000 से ज्यादा बार शेयर किया गया है। यदि आप इस वीडियो के ऑरिजनल वर्जन को देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर नीचे देख सकते हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बंग्लादेशी सेना मुश्किल में ट्रेनिंग कर रही है। यही नहीं कई सेना को जमीन पर लेटे हुए वीडियो में मुस्कुराते हुए भी देख सकते हैं। इससे साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर इसी वीडियो का कुछ हिस्सा साझा कर लोगों के बीच चीनी सेना द्वारा भारतीय सेना के अपमान की बात साझा की जा रही है। 

इससे पहले अमित शाह का एक फर्जी ट्वीट वायरल होने लगा-

इसके अलावा, आपको बता दें कि सोशल चीन व भारत सीमा पर जारी तनाव के बीच पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अमित शाह के नाम से एक ट्वीट का वायरल होने लगा। इस ट्वीट में लिखा था कि जम्मू कश्मीर व लद्दाख में ब्रॉडबैंड की स्थाई लाइन और इंटरनेट को बंद किया जाएगा। इसके बाद इस ट्वीट को 83,000 बार सोशल मीडिया पर रीट्वीट किया गया। इस बारे में जैसे ही गृह मंत्रालय को पता चला तो मंत्रालय ने साफ किया कि यह ट्वीट फर्जी है और केंद्रीय गृह मंत्री के ट्विटर हैंडल से ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया गया है।

टॅग्स :चीनइंडियावायरल वीडियोसोशल मीडियाभारतीय सेनालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो