लाइव न्यूज़ :

'नालासोपारा में इसे लोड शेडिंग बोलते हैं...' EU के बिजली इस्तेमाल में कमी के प्रस्ताव वाली अंग्रेजी पर भारतीय यूजर्स ने ली चुटकी, मजेदार कमेंट हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2022 13:38 IST

यूरोपीय संघ द्वारा बिजली के इस्तेमाल में कटौती के लिए किए गए ऐलान को लेकर ट्विटर पर कई भारतीय यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। खासकर ईयू की अध्यक्ष द्वारा 'फ्लैटेन द कर्व' का इस्तेमाल को लेकर ये मजेदार कमेंट आए।

Open in App

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूरोप को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यूरोपीय संघ (ईयू) ने बिजली की खपत को कम करने और उर्जा के लिए बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाने का ऐलान किया है। इस संबंध में ईयू की अध्यक्ष अर्सला वोन डेर लेयेन ने कुछ ऐलान भी दो दिन पहले किए। 

इसमें कहा गया कि ईयू सबसे पीक आवर्स में बिजली की खपत कम करने की कोशिश करेगा।  बिजली कटौती संबंधी उनके ऐलान पर भारतीय यूजर्स ने जमकर चुटकी ली। दरअसल ईयू अध्यक्ष ने कहा था, 'यूरोपीय संघ 'फ्लैटेन द कर्व' के लिए पीक आवर्स में बिजली के उपयोग को कम करने के लिए अनिवार्य लक्ष्य का प्रस्ताव करता है।' यहां कर्व को फ्लैट करने का मतलब बिजली की मांग या इस्तेमाल के ग्राफ में कमी से है। इसे ही लेकर भारतीय यूजर्स मजेदार कमेंट करने लगे।

एक यूजर ने लिखा, 'नालासोपारा में इसे लोड शेडिंग बोलते हैं। कल से फ्लैटेनिंग द कर्व बोलना पड़ेगा।'

एक और यूजर ने लिखा, 'समझ नहीं आता कि विकसित देश पीक आवर्स में बिजली के इस्तेमाल पर पाबंदी कैसे लगा सकते हैं।'

वहीं, ऋषिकेश कुलकर्णी ने लिखा, 'अजीत पवार एक दूरदर्शी नेता हैं। उन्होंने 20 साल पहले बिजली के उपयोग को कम करने के लिए महाराष्ट्र में 12 घंटे की फ्लैटनिंग द कर्व की शुरुआत की। सचमुच एक महान व्यक्ति!

दूसरी और शांतनु गुप्ता ने लालू यादव का जिक्र कर दिया। उसने लिखा, 'लालू यादव दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने 30 साल पहले बिजली के उपयोग को कम करने के लिए बिहार में 22 घंटे के फ्लैटनिंग द कर्व की शुरुआत की। सचमुच एक महान व्यक्ति!

टॅग्स :European UnionTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो