लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड: 42 साल की विल्किंसन ने हमसफर न मिलने पर खुद से ही की शादी, 20 सालों से जोड़ी जमा पूंजी पर मनाया जश्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2023 11:09 IST

इंग्लैंड की 42 साल की महिला ने हमसफर न मिल पाने पर खुद से ही शादी कर ली। इसके लिए उन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ जश्न मनाया और फिर कहा, यह तो होना ही था।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड की 42 वर्षीय महिला ने खुद से शादी करने का लिया फैसलाजमा पूंजी से मनाया धूमधाम से जश्नमहिला ने कहा- 'जैसे सोचो, वैसा आप कर सकते हो'

नई दिल्ली: इंग्लैंड में रह रही 42 साल की साराह विल्किंसन पिछले  20 साल से अपनी शादी के लिए बचत कर रही थीं। लेकिन, उन्हें अभी तक उनका मनचाहा हमसफर नहीं मिला, जिसके कारण अब उन्होंने खुद से शादी कर ली है। अपनी इच्छाओं के चलते ही उन्होंने ये कदम अपने दोस्तों की मौजूदगी में उठाया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विल्किंसन ने शादी के लिए एक अंगूठी भी खरीदी और इसके समारोह में मेजबानी करने का फैसला भी खुद लिया है। उन्होंने इस दिन को अपने दोस्तों के साथ फेलिक्सस्टोवे, सफ़ोल्क में हार्वेस्ट हाउस में पार्टी कर मनाया है। 

बीबीसी के मुताबिक, उनका यह इवेंट कोई आधिकारिक नहीं था, लेकिन ये उनकी खुद से शादी करने का दिन था। विल्किंसन के अनुसार आप जो सोचते हैं, आप उस तक पहुंच ही जाते हैं। उनका मानना है कि हो सकता है कि उन्हें लाइफ पार्टनर न मिले, लेकिन उनका मानना है कि ऐसे मौके से क्यों ही चुकना चाहिए। इसके साथ ही विल्किंसन ने कहा कि जो पैसे मैंने अब तक बचाया था वो सभी मेरी शादी के लिए था, तो फिर मैं इसे अपनी इसे क्यों न इस्तेमाल करुं।

बीबीसी रेडियो से बात कर विल्किंसन ने कहा कि अपने हर महीने के बचत करने के लिए और बींगो के जरिए रुपये जीतने के साथ ही 10 लाख रुपये इस इवेंट के ऊपर खर्च किए है।

विल्किंसन ने इस उत्सव को 30 सितंबर को सेलिब्रेट किया, जिसमें उनके परिवार से करीब 40 लोग इस समारोह में शामिल हुए थे। उनके मुताबिक, उस दिन सभी ने मुस्कुराना बंद नहीं किया और हर किसी ने कहा कि उन्होंने कहा कि काफी अद्भुत रहा।  

टॅग्स :इंग्लैंडअजब गजबभारतUK
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…