लाइव न्यूज़ :

UK King Charles Coronation: किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान अचानक भड़का पलटन का घोड़ा और फिर.....घटना का वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: May 7, 2023 13:41 IST

वीडियो में एक घोड़े को देखा गया है जो किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान भड़क गया था और समारोह में शामिल लोगों से जाकर टकरा गया था। इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए है।

Open in App
ठळक मुद्देयूके के किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान एक घटना घट गई है। इस दौरान पलटन का एक घोड़ा खुद का संतुलन खो दिया था और भीड़ में जाकर टकरा गया था। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जो अब वायरल हो रहा है।

लंदन:  ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III की ताजपोशी (King Charles III Coronation) के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना घट गई है। किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान राजा के पलटन में शामिल एक घोड़े को असंतुलित होते हुए देखा गया है। इस घटना का एक छोटा सा वीडियो भी सामने आया है जिसमें घोड़ो को भीड़ में जाकर टकराते हुए देखा गया है। 

बता दें कि शनिवार को ब्रिटेन में किंग चार्ल्स III की ताजपोशी हुई थी जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। ये 70 साल में पहली बार किसी 'राजा' का राज्याभिषेक हुआ है। ऐसे में इस समारोह को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हुई थी। इसी दौरान यह घटना घटी है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक के दौरान एक घोड़ा अपना कंट्रोल खो बैठता है और वहां मौजूद लोगों के भीड़ में जाकर टकरा जाता है। घटनास्थल पर कुछ देर के लिए लोग डर जाते है और फिर घोड़ों को संभालने वाला आता और उन्हें दूसरी और खींचता है। वीडियो में यह देखा गया है कि घोड़े पर सवार सैनिक उसे काबू करने की कोशिश भी करता है लेकिन वह अपना संतुलन खो बैठता है और वह लोगों में जाकर लड़ जाता है। 

घोड़ा वहां मौजूद बैरिकेड में भी लड़ जाता है और मानो अब गिर ही जाता ऐसा प्रतीत करने लगता है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि मेटल बैरियर गिरने से दंग रह गए दर्शक घोड़े के रास्ते से हट जाते है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है। घटना को देखते हुए वीडियो बनाने वाले द्वारा हैरानी भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना किंग चार्ल्स III के वेस्टमिंस्टर एबे से बकिंघम पैलेस वापस जाने के बीच यह घटना घटी है। 

राज्याभिषेक समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी हुई थी शामिल 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने शनिवार को वेस्टमिंस्टर एबे में ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के ऐतिहासिक राज्याभिषेक समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। शुक्रवार को यहां पहुंचे धनखड़ विश्व भर से आये करीब 100 राष्ट्राध्यक्षों के साथ समारोह में शामिल हुए थे। 

राज्याभिषेक की रस्म कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी ने हिंदू, सिख, मुस्लिम, बौद्ध और यहूदी समुदायों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी कराई गई है। धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठे थे। समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचने के शीघ्र बाद धनखड़ ने एक स्वागत समारोह में महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात भी की थी। 

उपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा ट्विटर पर जारी एक बयान में धनखड़ ने कहा, ‘‘आज महाराजा चार्ल्स तृतीय तथा महारानी कैमिला के राज्याभिषेक समारोह में उपस्थित होकर खुशी हो रही है। भारत के लोगों की तरफ से, मैं ब्रिटेन के नए महाराजा और महारानी को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि भारत-ब्रिटेन के संबंध आने वाले वर्षों में और मजबूत होंगे।’’ 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अजब गजबUKवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल