लाइव न्यूज़ :

द्रविड़ मुनेत्र कड़गमः ट्विटर पर एम के स्टालिन का विरोध, नौ घंटे से अधिक तक ट्रेंड करता रहा, #goback stalin

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2020 22:20 IST

यह हैशटैग ट्विटर पर नौ घंटे से अधिक समय तक ट्रेंड करता रहा और भाजपा ने इसे लेकर द्रमुक पर तंज कसा। भाजपा ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध सोशल मीडिया पर ऐसे ही अभियान के लिए द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुरु पूजा के मौके पर यहां आए स्टालिन के खिलाफ ट्विटर पर हैशटैग गोबैक स्टालिन 'ट्रेंड' करने लगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एच राजा ने कहा कि स्टालिन को यह तब झेलना पड़ा है जब वह अपने गृह राज्य तमिलनाडु में हैं। तिरुक्कुरल की एक उक्ति का हवाला दिया जिसका तात्पर्य है आप जैसे दूसरा के साथ करते हैं वैसे ही आपके साथ होता है।

चेन्नईः द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी मुथुरामलिंग थेवर को श्रद्धांजलि देने रामनाथपुरम पहुंचे तो ट्विटर पर उनका विरोध शुरू हो गया।

 

गुरु पूजा के मौके पर यहां आए स्टालिन के खिलाफ ट्विटर पर हैशटैग गोबैक स्टालिन 'ट्रेंड' करने लगा। यह हैशटैग ट्विटर पर नौ घंटे से अधिक समय तक ट्रेंड करता रहा और भाजपा ने इसे लेकर द्रमुक पर तंज कसा। भाजपा ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध सोशल मीडिया पर ऐसे ही अभियान के लिए द्रमुक को जिम्मेदार ठहराया था।

वरिष्ठ भाजपा नेता एच राजा ने कहा कि स्टालिन को यह तब झेलना पड़ा है जब वह अपने गृह राज्य तमिलनाडु में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यही कर्म है। ’’ उन्होंने तिरुक्कुरल की एक उक्ति का हवाला दिया जिसका तात्पर्य है आप जैसे दूसरा के साथ करते हैं वैसे ही आपके साथ होता है।

भाजपा प्रवक्ता जी एस सूर्या ने कहा, ‘‘ द्रमुक ने अपने ही किये का फल चखा, #गोबैक स्टालिन।’’ इस हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने स्टालिन पर प्रहार किया और कुछ ने (2006-11) के द्रमुक शासन के दौरान ‘स्थायी बिजली कटौती’ जैसे आरोपों को याद किया।

अन्य सोशल मीडिया मंचों पर भी उसकी चर्चा की गयी। बाद में हैशटैग टीएनविद स्टालिन भी ट्रेंड करने लगा और कई ने द्रमुक प्रमुख को तमिलनाडु के लोगों के लिए ‘उम्मीद’ बताया। अतीत में, मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को राज्य की यात्रा के दौरान ट्विटर पर ऐसे ट्रेंड का सामना करना पड़ा था तथा कई स्थानों पर ‘गो बैक’ के नारे वाले गुब्बारे छोड़े गये थे।

स्टालिन ने रामनाथपुरम के पासुमपोन गांव का दौरा किया और उन्होंने मुथुरामलिंग थेवर की 113 वीं जयंती के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की एवं गुरु पूजा में शिरकत की। द्रमुक प्रमुख ने कहा कि उन्हें पासुमपोन गांव की यात्रा कर खुशी मिली है और उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी। 

टॅग्स :डीएमकेएम करुणानिधितमिलनाडुभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो