लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' और बाजीराव बने डोनाल्ड ट्रंप, रणवीर सिंह के मल्हारी डांस में देखें 'Trump' का अंदाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2020 11:35 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Welcome to India ट्रेंड कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे@Solmemes1 ने ट्रंप का बाहुबली वर्जन बनाया है, इस वीडियो को अब तक 19 लाख बार देखा जा चुका है.एक यूजर्स ने ट्रंप को बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह की तरह डांस करते हुए दिखाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय दौरे पर 24 फरवरी को आ रहे हैं। ट्रंप भारतीय दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने 23 फरवरी को ट्वीट कर कहा है कि भारत में अपने मित्रों से मिलने के लिए बेताब हूं। सोशल मीडिया पर भी ट्रंप के भारतीय दौरे को लेकर उत्साह देखा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक वीडियो को री-ट्वीट किया है जिसमें वह बाहुबली बने दिख रहे हैं।  इस वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने बाहुबली वीडियो के जवाब में ट्रंप को रणवीर सिंह की स्टाइल में दिखा दिया। आप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मल्हारी गाने पर भी डांस करते हुए देख सकते हैं।

इस वीडियो को कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्वीट किया है। अलका लांबा ने ट्वीट किया, @realDonaldTrump द्वारा जिस वीडियो को पसंद और शेयर किया गया है उसमें "श्रीमती जसोदा बेन मोदी" को पहली बार इस स्तर पर मिले सम्मान और पहचान को देख कर बेहद ख़ुशी हो रही है..Thumbs up.धन्यवाद ट्रंप जी।

जानें डोनाल्ड ट्रंप का कार्यक्रम

ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह को मोदी के साथ संबोधित करेंगे। समारोह के बाद ट्रंप का परिवार आगरा जाएगा जहां वे सूर्यास्त से पहले करीब एक घंटे का वक्त ताज महल में बिताएंगे। वहां से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ट्रंप और प्रथम अमेरिकी महिला नागरिक मेलानिया का 25 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में परंपरागत स्वागत किया जाएगा। वहां से वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में ट्रंप और मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पबाहुबलीपद्मावतीइंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो