लाइव न्यूज़ :

मरने से पहले कुत्ते ने बचाई 30 लोगों की जान, ऐसे निभाई वफादारी

By रजनीश | Updated: April 15, 2019 20:06 IST

घटना बांदा में एक आवासीय कॉलोनी में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर शोरूम में हुई। मालिक चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में रहता था। 

Open in App

कई बार बेजुबान जानवर भी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि इंसान के आखिरी सांस तक यादें छोड़ जाते हैं। जिस प्यार, दुलार से इंसान उन्हें पालते हैं उसी तरह बेजुबान भी अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ते। घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है जहां भीषण आग लगने पर एक पालतू कुत्ते ने भौंक भौंककर सबको चौकन्ना कर दिया कि कुछ गड़बड़ है। जिसके बाद लोग सुरक्षित जान बचा सके। 

इस पूरी घटना में सबसे दुखद बात है कि उस आग से कुत्ते ने लोगों को तो बचा दिया मगर आग की चपेट में आकर कुत्ता खुद मारा गया। दरअसल कुत्ते के पास में रखे सिलेंडर के ब्लास्ट होने पर कुत्ते की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि चार इमारतें बुरी तरह से खाक हो गईं।   

इमारत में आग लगने पर कुत्ते ने लगभग 30 से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद किया। सबकी नजर में कुत्ता हीरो बनता, सबका दुलार पाता इससे पहले बेचारा सबको छोड़ गया।

घटना बांदा में एक आवासीय कॉलोनी में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर शोरूम में हुई। मालिक चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में रहता था। 

समाचार एजेंसी एएनआई को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 'कुत्ते ने आग लगने पर भौंकना जारी रखा, जिसने सभी को सतर्क कर दिया और जिसके बाद लोग सुरक्षित रूप से निकलने में कामयाब रहे।

अग्निशमन अधिकारी ने बाद में कहा कि पहली मंजिल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जो उस इलाके में अवैध रूप से जमा होने वाले जलाऊ लकड़ी के कारण जल्दी फैल गई। विस्फोट की तीव्रता इतनी शक्तिशाली थी कि इसने इलाके की चार इमारतों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। आग से करोड़ों रुपये का सामान खाक हो गया।

टॅग्स :भीषण आगउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?