लाइव न्यूज़ :

Digital Beggar Raju Death: भारत का पहला डिजिटल भिखारी राजू ने दुनिया को कहा अलविदा, क्यूआर कोड दिखाकर पैसा लेता था

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2024 16:23 IST

Digital Beggar Raju Death: बेतिया रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले राजू दावा करता था कि वह बिहार ही नहीं बल्कि इंडिया का पहला डिजिटल भिखारी है।

Open in App
ठळक मुद्देDigital Beggar Raju Death: सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हुई। Digital Beggar Raju Death: बताया जा रहा है कि राजू 30 सालों से भीख मांग रहा था।Digital Beggar Raju Death: अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Digital Beggar Raju Death: बिहार के बेतिया रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड की तख्ती और गले में टैब लटका कर भीख मांगने वाला भारत का पहला डिजिटल भिखारी राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने के दौरान राजू भिखारी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजू को दिल का दौरा पड़ा था। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हुई। बताया जा रहा है कि राजू 30 सालों से भीख मांग रहा था।

बेतिया रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले राजू दावा करता था कि वह बिहार ही नहीं बल्कि इंडिया का पहला डिजिटल भिखारी है। अगर लोग उसे खुले पैसे नहीं देते थे, तो वह अपना क्यूआर कोड दिखाकर उनसे पैसे ले लेता था। दरअसल, मानसिक विकलांगता के कारण राजू को कोई नौकरी नहीं मिली। इसके बाद उसने भीख मांगकर अपना गुजारा करना शुरू कर दिया।

उसने कई बार बताया था कि लोगों के पास हर समय नकदी नहीं होती थी, इसलिए डिजिटल तरीके से पैसे लेना शुरू किया। राजू लालू यादव का बहुत बड़ा प्रशंसक था और वह उनकी नकल भी करता था। कहा जाता है कि जब भी आस-पास लालू यादव का कोई कार्यक्रम होता था तो लालू यादव को देखने और सुनने को राजू पहुंच जाता था।

जानकार बताते हैं कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे उस वक्त राजू को दो वक्त के खाने का रेलवे पास बनवा दिया था, जिससे उसे खाने-पीने में कोई परेशानी ना हो। वहीं राजू लालू यादव के साथ ही पीएम मोदी के भी जबरा फैन था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से काफी प्रभावित होकर डिजिटल तरीका अपनाया था। राजू ने क्यूआर कोड वाले स्कैनरों से डिजिटल ट्रांजेक्शन की सीखी। फिर डिजिटल भिखारी बन गया। 42 वर्षीय डिजिटल भिखारी राजू बेतिया के बसवरिया का रहने वाला था।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदीडिजिटल इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा