लाइव न्यूज़ :

साल 2001 में अमेरिकी जोड़े की खोई थी हीरे की अंगूठी, पूरे 21 साल बाद क्रिसमस से पहले ऐसे मिला रिंग, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: December 30, 2022 17:45 IST

बताया जा रहा है कि अमेरिकी जोड़े ने उस समय उस रिंग को बहुत खोजा था लेकिन उन्हें वह अंगूठी नहीं मिली थी। ऐसे में वे इसके बारे में हमेशा सोचते थे और प्रार्थना करते थे कि ये मिल जाए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी जोड़े की एक हीरे की अंगूठी साल 2001 में खो गई थी। यह एक सगाई की रिंग थी जिसे उस दिन उन लोगों ने खूब खोजा था। ऐसे में पूरे 21 साल बाद वह अंगूठी मिली है जिससे दंपत्ति काफी खुश है।

वाशिंगटन: अमेरिका के फलोरिडा में एक दंपत्ति को 21 साल बाद खोई हुई अंगूठी मिली है। बताया जा रहा है यह सगाई की अंगूठी थी जो पहनाते समय नीचे गिर गई थी और बहुत खोजने के बाद भी वह मिली नहीं थी। 

ऐसे में यह अंगूठी दंपत्ति को फिर से मिल गई है और हैरान करने वाली बात यह है कि यह रिंग क्रिसमस से एक दिन पहले मिली है। इस रिंग को पाकर दंपत्ति काफी खुश है और इसे लेकर वे अपनी पुरानी बातों को याद कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा निवासी निक डे 21 साल पहले 2001 में अपनी प्रेमिका शाइना को प्रोपोज करने जा रहा था। इस समय उसके साथ एक घटना घट गई और उसके द्वारा लाई गई हीरे की सगाई की अंगूठी वहीं गिर कर टॉयलेट में खो गई थी। 

यह घटना तब घटी जब निक अपनी प्रेमिका शाइना को आई लव यू बोलने ही जा रहा था। ऐसे में वह उसे प्रोपोज भी नहीं कर सका है और वह उसे खोजने लगा था। खबर के अनुसार, अंगूठी खोजने के लिए उस समय कपल ने पाइपलाइन का भी रूख किया था और वहां भी खूब खोजा था, लेकिन रिंग मिला नहीं था। 

ऐसे मिला रिंग, 21 साल बाद आया गिफ्ट वापस

बताया जा रहा है कि पूरे 21 साल बाद कपल को यह रिंग दोबारा वापस मिली है। यह उस समय मिला है जब इसी साल क्रिसमस से पहले निक की माता रेनी ने टॉयलेट की सफाई करवाई है। जानकारी के अनुसार, रेनी ने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए एक पलंबर को बुलाया था जिसके द्वारा सफाई करते हुए यह रिंग मिला है। जानकारी के अनुसार, कपल हमेशा इसके बारे में सोचते थे और हर क्रिसमस पर सांता क्लाज से इसके मिल जाने की दुआ करते थे। 

रिक की मां रेनी को यह रिंग क्रिसमस से पहले मिला है, ऐसे में उसकी मां कपल को रिंग दे दिया है और कहा है कि यह उनका क्रिसमस का गिफ्ट है। उधर रिक की पत्नी शाइना डे ने फ्लोरिडा स्थित टीवी स्टेशन डब्ल्यूएफएलए को बताया कि उस दिन वे लोग रिंग को काफी खोजे थे। 

इसके लिए उन लोगों ने एक छलनी का भी इस्तेमाल किया था पर अंगूठी मिली नहीं थी। ऐसे में अंगूठी को पाकर रिक और उसकी पत्नी काफी खुश है और रिक को यह कहते हुए सुना गया है कि अगर कोई चीज खो जाए तो उसे सेप्टिक टैंक में जरूर खोजें। 

टॅग्स :अजब गजबUSAहीरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो