लाइव न्यूज़ :

भारत के इस गांव में लोगों को पहाड़ की खुदाई के दौरान मिला हीरा! खबर मिलते ही लूटने पहुंचे ग्रामीण

By अमित कुमार | Updated: November 28, 2020 12:09 IST

गांव के लोगों की मानें तो इस गांव के पहाड़ की खुदाई से बेशकीमती हीरे निकल रहे हैं। वहीं सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जमीन से सोने निकलने की कई खबरे पहले भी आती रही है।गांव में रहने वाले लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह जमीन खोदने निकल पड़े। गांव वालों का दावा है कि यह कोई पत्थर नहीं बल्कि हीरा है।

प्राचीनकाल के लोग अपने शरीर पर कई किलो के हीरे सोने पहनकर घुमा करते थे। इतना ही नहीं भारत के मंदिरों में टनों सोना रखा रहता था। ऐसा माना जाता है कि भारत में आज भी टनों से सोना, चांदी, जेवरात, गिन्नियां आदि गड़ा हो सकता है। जमीन से सोने निकलने की कई खबरे पहले भी आती रही है। इस बार नागालैंड के एक गांव में कथित तौर पर हीरों से भरी पहाड़ी मिलने खबर सामने आई है। 

नागालैंड के मोन जिले में वांचिंग नामक गांव में रहने वाले लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह जमीन खोदने निकल पड़े। गांव के लोग कुदाली और फावड़ा लेकर पहाड़ की ओर चल दिए। हीरे होने का दावा किए जा रहे यह पत्थर बिल्कुल सतह पर मिले थे, जिससे इसके हीरा होने पर संदेह हो रहा है। इन पत्थरों के क्वार्ट्ज क्रिस्टल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं मामला बढ़ने के बाद मोन के डेप्युटी कमिश्नर थवसेलनन ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हीरा निकलने की बात हफ्ते भर पहले फैली थी। जंगल में काम करते समय कुछ ग्रामीणों को क्रिस्टलनुमा पत्थर मिले, जिसके बाद लोगों के बीच इस पत्थर को हीरा का नाम दे दिया गया। गांव वालों का दावा है कि यह कोई पत्थर नहीं बल्कि हीरा है। 

वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों के इस दावे पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि ऐसे होने की उम्मीद कम ही है। जबकि खुदाई का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भूविज्ञान और खनन विभाग की टीमें मौके पर जाकर जांच करेंगी।

टॅग्स :वायरल वीडियोनागालैंडसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो