लाइव न्यूज़ :

जानें क्या है दिल्ली में 'मॉब लिचिंग' के वायरल वीडियो की सच्चाई, युवा कांग्रेस ने भी शेयर कर किया है ये दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 14:57 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में पुलिस की नाक के नीचे इस मुस्लिम लड़के की हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने एक धर्म विशेष के साथ अपनी नफरत जाहिर करते हुए कारी मोहम्मद ओवैस को पीट-पीटकर मार दिया।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि यूपी के मेरठ का है। वीडियो 26 अगस्त 2019 की है। जब छेड़छाड़ के आरोप में लड़के की पिटाई की गई थी।

सोशल मीडिया पर एक युवक के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली की है। दिल्ली का मॉब लिंचिंग' बताकर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक दाढ़ी वाले शख्स को भीड़ ने घेर कर रखा हुआ है। कुछ लोग उसे पैरों से मार रहे हैं। पीड़ित लड़का अपने पीठ पर बैग टांगा हुआ है। इस वीडियो को दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के अधिकारिक पेज ने भी शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर अधिकारिक पेज ने दावा किया है, ''सभ्य समाज के माथे पर कलंक की एक और तस्वीर आई सामने, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर हेडफोन खरीदने को लेकर एक मामूली से झगड़े में चली गई इस युवक की जान।''

वीडियो को 28 अगस्त को शेयर किया गया है। इस वीडियो को कई पेज पर शेयर किया गया है। जिसके साथ ये भी दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में पुलिस की नाक के नीचे इस मुस्लिम लड़के की हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने एक धर्म विशेष के साथ अपनी नफरत जाहिर करते हुए कारी मोहम्मद ओवैस को पीट-पीटकर मार दिया।"

वायरल हो रहा है वीडियो दिल्ली नहीं बल्कि मेरठ का है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है वो पूरी तरह फेक है। वीडियो दिल्ली नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। जब आप इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमजे की सहायत से सर्च करेंगे तो आपको पता चलेगा की ये घटना 26 अगस्त 2019 की है। 

आप कई खबरों के लिंक भी  मिलेंगे, जिसमें लिखा गया है कि 26 अगस्त 2019 को मेरठ में चलती बस के भीतर लड़की के साथ कथित तौर पर हुई छेड़छाड़ को लेकर लोगों ने इस युवक को पीटा था। भीड़ में छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली लड़की के परिजन भी शामिल थे और बाद में इस लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। 

 जब बस स्टॉप पर रूकी थी तो लड़की शख्स के बारे में सबको बताया कि वो उसे छेड़ रहा था। तभी बस से उतारकर लोगों ने उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  

टॅग्स :दिल्लीमॉब लिंचिंगवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी