लाइव न्यूज़ :

Delhi Police Post Viral: 'मैं अभी सिग्नल हूं, मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे', दिल्ली पुलिस से शख्स ने की डिमांड

By धीरज मिश्रा | Updated: May 31, 2024 16:30 IST

Delhi Police Post Viral: दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स एकाउंट से वर्ल्ड तंबाकू डे पर एक पोस्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस से शख्स ने की अनोखी डिमांड दिल्ली पुलिस से कहा, मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगेदिल्ली पुलिस ने कहा, खोजने में मदद करेंगे अगर वह कभी लापता हो जाए

Delhi Police Post Viral:दिल्ली पुलिस ने अपने एक्स एकाउंट से वर्ल्ड तंबाकू डे पर एक पोस्ट किया। पोस्ट के माध्यम से तंबाकू छोड़ने की अपील की गई, क्योंकि, तंबाकू सेवन सिर्फ आपकी जिंदगी ही नहीं बर्बाद करता बल्कि, आपकी मुस्कान भी छीन लेता है। दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट पर यूं तो कई कमेंट आए। लेकिन, एक कमेंट पर दिल्ली पुलिस के जवाब ने पूरे पोस्ट को वायरल कर दिया।

लोग सोशल मीडिया पर लगातार दिल्ली पुलिस के एक्स एकाउंट को सर्च कर पोस्ट देख रहे हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस के तंबाकू वाले पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में एक शक्स ने दिल्ली पुलिस से गर्लफ्रेंड की डिमांड कर दी। उसने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए पूछा, 'मेरी गर्लफ्रेंड कब बनवाओगे। मैं अभी सिग्नल हूं दिल्ली पुलिस।

उसने आगे लिखा कि यह सही नहीं है, आपको मेरी गर्लफ्रेंड खोजने में मदद करनी होगी। खास बात यह है कि शख्स कमेंट के दौरान एक गलती कर दी, जल्दबाजी में उसने खुद को सिंगल बताने की जगह सिग्नल बताया। इस पर दिल्ली पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया।

क्या कहा दिल्ली पुलिस ने

शख्स के कमेंट पर दिल्ली पुलिस ने रिप्लाई किया। दिल्ली पुलिस ने लिखा कि सर, हम उसे खोजने में आपकी मदद कर सकते हैं (केवल तभी जब वह कभी लापता हो जाए)। आपको सुझाव है। यदि आप 'सिग्नल' हैं, तो हम आशा करते हैं कि आप हरे रंग के रहें, लाल रंग के नहीं।

दिल्ली पुलिस और शख्स की इस बातचीत पर लोगों ने भी अपनी राय रखी। एक यूजर ने लिखा कि गजब, दिल्ली पुलिस ने क्या जवाब दिया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दिल्ली पुलिस आप अपने काम पर फोकस रखिए, इस तरह समय टाइम पास न करें।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई सिंगल का दर्द समझ सकता हूं पर गर्लफ्रेंड के लिए दिल्ली पुलिस से हेल्प लेना उचित नहीं है। लेकिन, जो भी हो दिल की बात कहने का अच्छा तरीक़ा है। मैं भगवान से प्रार्थन करूंगा कि तुम्हें जल्द गर्लफ्रेंड मिल जाए। दिल्ली पुलिस का धन्यवाद बेचारे का दर्द समझने के लिए। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल वीडियोव्हाट्सऐपफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?