लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच फरिश्ता बनी दिल्ली पुलिस, सही समय पर प्रेग्नेंट महिला को पहुंचाया अस्पताल, मां बनने के बाद बोली- थैंक्यू

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2020 17:07 IST

लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस ने एक गर्भवती महिला को सुरक्षित और समय से अस्पताल पहुंचाकर एक नई मिसाल कायम की। नवजात के पिता ने बताया कि उसने 108,102,1031 पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया फिर दिल्ली महिला पुलिस को फोन मिलाया और थोड़ी ही देर में उन्होंने गाड़ी भेज दी।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती महिला को सुरक्षित और समय से अस्पताल पहुंचाकर दिल्ली पुलिस ने कायम की नई मिसाल।दिल्ली महिला पुलिस को कॉल करने पर गर्भवती महिला के पास तुरंत पहुंची गाड़ी।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगर इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक गर्भवती महिला को सही समय पर सुरक्षित तरह से अस्पताल पहुंचाकर जनता के सामने एक नई मिसाल पेश की है।

दरअसल, बदरपुर में रहने वाले पंकज की पत्नी को एक अप्रैल को लेबर पेन होना शुरू हुआ, जिसके चलते पंकज ने तुरंत 108,102 और 1031 पर फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। ऐसी स्थिति में पंकज ने बिना देर करते हुए दिल्ली महिला पुलिस को फोन मिलाया और थोड़ी ही देर में उन्होंने गाड़ी भेज दी। दिल्ली पुलिस के इस काम के कारण जच्चा और बच्चा बच गए।

वहीं, नवजात बच्ची की मां का कहना है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) फैला हुआ है और दिल्ली पुलिस हमारे लिए फरिश्ता बनकर आई है। हम तहे दिल से उनका शुक्रियादा करना चाहते हैं। दिल्ली पुलिस का काम बहुत अच्छा है। अगर कोई बोलता है कि वो मदद नहीं कर रहे हैं तो ये गलत हैं।

राजस्थान में गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया

वैसे जहां एक ओर दिल्ली पुलिस की उनके मानवीय व्यवहार की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भरतपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर इरफान खान नाम के एक शख्स ने बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है। शख्स के अनुसार, एक सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण 32 वर्षीय गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में बच्चे को जन्म दिया और प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। शख्स ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला और उसे मुस्लिम होने के कारण अस्पताल से वापस लौटा दिया था। 

महिला के पति इरफान खान के यह आरोप लगाने के बाद कथित चिकित्सकीय लापरवाही मामले में जांच का आदेश दिया गया है। खान ने कहा कि उस पर और उसके परिजन पर जांच पैनल के सामने आरोपों का खंडन करने के लिये दबाव डाला जा रहा है। खान ने कहा, 'मैं शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचा जहां एक महिला चिकित्सक ने मेरी विस्तृत जानकारी ली। चिकित्सक ने कहा कि तुम एक मुस्लिम हो और आपका इलाज यहां नहीं हो सकता है। उसने एक अन्य चिकित्सक को हमें जयपुर रेफर करने को कहा।' 

अपनी बात को जारी रखते इरफ़ान खान ने कहा कहा, 'मैं अपनी गर्भवती पत्नी के साथ अस्पताल के बाहर आ गया और मेरी पत्नी ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मेरे नवजात शिशु की मौत हो गई।'

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह