लाइव न्यूज़ :

Viral Video: न कोरोना का डर न ओमीक्रोन की चिंता, दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में खरीदारी के लिए ऐसे आ रहे हैं लोग

By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 14:45 IST

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के अब तक 422 मामले सामने आ चुके हैं। सर्वाधिक 108 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 79 लोग पीड़ित मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।जाड़े के कपड़ों का यहां पर खास मार्केट है।गलियों में सांस लेने भर की भी जगह नहीं है।

जरा हटके: एक तरफ ओमीक्रोन का संक्रमण देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार कहर बरपा रहा है तो दूसरी तरफ लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले दो दिन से पीड़ितों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। अब तक 422 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही सुरक्षित दूरी का पालन कर रहे हैं। 

सुरक्षित दूरी का नहीं है ख्याल 

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में इन दिनों जाड़े के कपड़े खरीदने के लिए लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ रही है, जैसे वहां कोई मेला लगा हुआ हो। भीड़ का आलम यह है कि लोग एक-दूसरे पर गिरे जा रहे हैं। दो गज की सुरक्षित दूरी का पालन करना तो छोड़िए बिल्कुल सटकर चलने की भी जगह नहीं बच रही है। ऐसे में बीमारी का संक्रमण होने की आशंका और बढ़ गई है।  

कपड़े की दुकानों पर भगदड़ जैसी स्थिति

सरोजनी नगर दिल्ली का एक प्रमुख मार्केट है, जहां पर लोग कपड़ों की खरीदारी के लिए खास तौर पर जुटते हैं। इन दिनों जाड़े के कपड़ों की वहां दुकानें लगी हुई हैं, जहां पर लेने वाले टूट पड़े हैं। लोग एक-दूसरे को धक्का मारते हुए आगे बढ़ रहे हैं। बिल्कुल भगदड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। गलियों में सांस लेने की भी जगह नहीं है।"

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोदिल्लीSarojini Nagar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'