लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की सड़कों पर 'बुलेट रानी' की गुंडागर्दी, छोटी सी बात पर ऑटो ड्राइवर का फोड़ा सिर; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2024 16:08 IST

Delhi Viral Video: दिल्ली के एक इलाके से अजीबो-गरीब तस्वीर सामने आई है

Open in App

Delhi Viral Video: दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वीडियो में एक लड़की ऑटो रिक्शा ड्राइवर को सरेआम पीटती दिख रही है। लड़की बिना कानूनी डर के ड्राइवर को खूब मार रही है और उसे रोकने के लिए कोई आगे नहीं आता।

इतना ही नहीं सड़क पर मौजूद लोगों ने जब लड़की से इसका कारण पूछा तो उसने ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप लगाया। लड़की सरेआम कानून हाथों में लेकर मारपीट करती दिख रही है। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

दरअसल, एक बुलेट बाइक सवार लड़की ने ट्रैफिक के बीच रास्ता न देने पर ऑटो रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। कथित आरोपी ने ऑटो रिक्शा चालक पर डंडे से हमला किया। चालक के सिर में गंभीर चोट आई है। वीडियो पोस्ट करने वाले एक्स यूजर @lavelybakshi के मुताबिक, कई बार हॉर्न बजाने के बावजूद बुलेट सवार लड़की को रास्ता न देने पर चालक की पिटाई की गई।

ऑटो चालक कथित तौर पर कुछ बच्चों को स्कूल छोड़ रहा था और बुलेट बाइक सवार लड़की तेजी से ऑटो के पीछे से आई। हॉर्न बजाने के बावजूद, ऑटो चालक ने भारी ट्रैफिक का हवाला देते हुए उसे रास्ता देने के लिए कदम नहीं बढ़ाया। अपना आपा खोते हुए लड़की बाइक से उतर गई और डंडे से ऑटो रिक्शा चालक की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की ने चालक की बेरहमी से पिटाई की।

बाद में जब उसके परिचितों ने उससे पूछा कि उसने उस पर हमला क्यों किया, तो वीडियो में पूरी बहस सुनी जा सकती है। जबकि लड़की ने दावा किया कि ड्राइवर नशे में था और अभी भी ऑटो-रिक्शा चला रहा था, ड्राइवर के परिचितों ने तर्क दिया कि वे उसे 20 साल से जानते हैं और वह शराब पीने या धूम्रपान करने या ऐसी किसी भी अन्य आदत में बिल्कुल भी शामिल नहीं था।

उन्होंने कहा कि वह पुलिस को सूचित कर सकती थी। उन्होंने उससे यह भी कहा कि अगर वह मर जाता, तो उसे जेल में डाल दिया जाता। इसके अलावा लड़की ने तर्क देते हुए कहा, "जान से तो नहीं मारा मैंने।"

लड़की ने आगे दावा किया कि उसने उसे पीटने की भी कोशिश की। ड्राइवर ने इस तर्क का विरोध करते हुए कहा, "मैंने उसे नहीं मारा। मैंने बस उसे मेरे सिर पर मारने से रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की।"

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ऑटो ड्राइवर के समर्थन में आए और लड़की के ऐसा करने की कड़ी निंदा की। एक यूजर ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा, "कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए,  लड़की ने हेलमेट नहीं पहना और ट्राफिक नियमों का भी उल्लघंन किया है।"

INC समर्थक विनय कुमार गुप्ता ने X पर जाकर वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और पूछा कि लड़की ने हेलमेट क्यों नहीं पहना था और क्या उसके पास वैध लाइसेंस था। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :दिल्लीवायरल वीडियोदिल्ली पुलिससोशल मीडियाDelhi Traffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो