लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सर के ऊपर थी मौत महिला को नहीं था अंदाजा, पता चलते ही निकली चींखें

By वैशाली कुमारी | Updated: September 20, 2021 16:08 IST

महिला बेखौफ अपना काम कर रही थी, उसने आग लगने के बावजूद नीचे कंटेनर से कुछ निकाला और फिर दुबारा से काम में व्यस्त हो गई। ताज्जुब की बात है कि उसे अभी तक इसका कोई अहसास नहीं था कि उसके बाल में आग लग चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर यूजर @jamie24272184 ने इस वीडियो को शेयर किया हैइंटरनेट की दुनियां में रोज तरह तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं

अपने काम के प्रति ईमानदार होना अच्छी बात है, मगर उसमें इतना भी मशगूल नहीं होना चाहिए कि अपनी फिक्र ही ना रहे। कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ जब उसके बाल जल गए और उसे पता भी नहीं चला।

सोचकर आश्चर्य होता है कि कोई इंसान अपने काम में इतना मशगूल कैसे हो सकता है कि उसके सारे बाल जल जाए और उसको पता भी ना चले। हम बात कर रहे हैं एक महिला की जो रसोई में अपने काम को के रही थी, वो अपने काम के प्रति इतनी मगन थी कि उसे पता भी नहीं चला और उसके बाल में आग लग गई।

पता भी नहीं चला और आग लग गई

इंटरनेट की दुनियां में रोज तरह तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, अब एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें एक महिला किचेन में काम करती दिख रही है और उसके बालों में आग लग जाती है। वीडियो देखने वाले पहले तो समझ ही नहीं पाए की आखिरकार आग लगी कैसे? गौर करने पर मालूम चला कि महिला किसी चीज को लेने के लिए नीचे झुकती है और उसी समय उसके बाल में आग लग जाती है।

ट्विटर यूजर @jamie24272184 ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि देखिए किस तरह महिला काम करते करते आग कि चपेट में आ जाती है। वीडियो देखने पर मालूम चलता है कि उस महिला को इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके बाल में आग लग चुकी है। वो बेधड़क अपना काम कर रही थी। इसी के साथ उसके बाल में लगी आग भी बढ़ने लगी। आग लगने के बावजूद उसे इसका पता नहीं चला और वो अपना काम करती रही।

सामने दीवार पर लगी टाइल्स से पता चली आग

महिला बेखौफ अपना काम कर रही थी, उसने आग लगने के बावजूद नीचे कंटेनर से कुछ निकाला और फिर दुबारा से काम में व्यस्त हो गई। ताज्जुब की बात है कि उसे अभी तक इसका कोई अहसास नहीं था कि उसके बाल में आग लग चुकी है। जैसे ही महिला ने किचेन में लगे नल से पानी लिया तो सामने लगे टाइल्स में उसे अपने बाल में लगी आग की तस्वीर दिखी। आज का पता लगते ही महिला ने तुरंत उसने इसे बुझाने कि कोशिश शुरू की। जैसे तैसे उसने आग पर काबू पा लिया और एक बड़ी घटना होने से बच गई।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाइंटरनेटट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी