लाइव न्यूज़ :

Cyclone Asani Video: समुद्र में बहते हुए दिखा 'रहस्यमयी' सोने का रथ, देखने को लगी लोगों की भारी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: May 11, 2022 17:09 IST

Cyclone Asani Video: चक्रवात ‘असानी’ पर बोलते हुए आईएमडी ने अपने राष्ट्रीय बुलेटिन में बताया, "इसके अगले कुछ घंटों में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। बुधवार को दोपहर से शाम के बीच इसके एक बार फिर जोर पकड़ने की संभावना जताई है।"

Open in App
ठळक मुद्देआंध्रप्रदेश में एक सोने का रथ मिलने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह रथ श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर मिला है। बताया जा रहा है कि यह रथ म्यांमार, मलेशिया या थाइलैंड से बहकर यहां आया होगा।

Gold Chariot Viral Video: आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर एक सोनो का रथ (Gold Coloured Chariot) मिला है। बताया जा रहा है कि यह रथ चक्रवात असानी (Cyclone Asani) के कारण यहां बह कर आया है। इस रथ के बह के आने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह रथ कहां से बह कर आया है, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन लोगों का कहना है कि ये रथ पास के देश या एशिया के किसी देश का हो सकता हैं। हालांकि इसके बारे में इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, श्रीकाकुलम जिले के सुन्नापल्ली तट पर इस सोने के रथ को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा था। जिसके बाद उसे निकाल कर पानी से बाहर निकाला गया था। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों द्वारा रस्सी में बांधकर रथ को बाहर निकाला गया था। इस रथ पर सोने की परत चढ़ी हुई है। रथ को देखते हुए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह म्यांमार, मलेशिया या थाइलैंड से बहकर यहां आया होगा। सोशल मीडिया पर इस रथ का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसे देख लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

असानी के लिए बनाई गई है 50 टीमें

चक्रवाती तूफान असानी को देखते हुए मौसम विभाग के देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यह तूफान अब हल्का हुआ है और ये अब आंध्रप्रदेश की ओर रूख कर रहा है। ऐसे में इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने कुल 50 टीमों को तैनात किया है। यह टीमें प्रभावित इलाकों में अपने ऑपरेशन को अंजाम देंगे। 

चक्रवात ‘असानी’ के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवात ‘असानी’ बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया और इस दौरान क्षेत्र में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 

क्या कहा आईएमडी ने

विभाग के अनुसार, चक्रवात के बृहस्पतिवार तक और कमजोर पड़ने और एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने राष्ट्रीय बुलेटिन में बताया, ‘‘ इसके अगले कुछ घंटों में उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। बुधवार को दोपहर से शाम के बीच इसके एक बार फिर जोर पकड़ने और नरसापुर, यानम, काकीनाड़ा, तुनी तथा विशाखापत्तनम तटों के साथ उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर धीरे-धीरे बढ़ने और रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में समा जाने की संभावना है।’’ 

टॅग्स :असानी चक्रवाती तूफानआंध्र प्रदेशवायरल वीडियोGolden Templeम्यांमारथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?