लाइव न्यूज़ :

New Delhi: एप्पल स्टोर के ओपनिंग पर ग्राहक ने छुए सीईओ टिम कुक के पैर, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: April 20, 2023 11:36 IST

बता दें कि साकेत स्टोर में एप्पल की रिटेल टीम में 70 से अधिक सदस्य हैं जो देश के 18 राज्यों से हैं और अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के बाद आज दिल्ली में भी एक एप्पल स्टोर खुला है। इसका भी उद्घाटन कंपनी के सीईओ टिम कुक ने की है। बताया जा रहा है यह स्टोर मुंबई स्टोर का आधा है।

नई दिल्ली:एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के दूसरे स्टोर का आज उद्घाटन किया है। यह दूसरा स्टोर दिल्ली के साकेत में खुला है। यह स्टोर दिल्ली का पहला और भारत का दूसरा स्टोर है, इससे पहले मंगलवार को एक स्टोर मुंबई में भी खुला है। ऐसे में मुंबई की तरह इस स्टोर को भी काफी गर्मजोशी से खोला गया है और इस दौरान एप्पल के कई और कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। 

ऐसे में स्टोर के उद्घाटन के बाद सीईओ टिम कुक वहां मौजूद ग्राहकों से भी मुलाकात की है और उनके साथ फोटो भी लिया है। टिम कुक से मिलने के लिए कई ग्राहक वहां आए थे और अपने-अपने अंदाज में उन लोगों ने एप्पल के सीईओ से मुलाकात किया है। इससे पहले टिम कुक ने बुधवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की है। 

ग्राहक ने छुए टिम कुक के पैर

दिल्ली में एप्पल स्टोर के उद्घाटन के बाद सीईओ टिम कुक ग्राहकों से भी मिले है। इस दौरान उनसे मिलने के लिए कई ग्राहक वहां आए थे और वे अपने अंदाज में टिम कुक से मीट भी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में यह देखा गया है कि टिम एक बच्चे से बात भी कर रहे है जो वहां पर आया था। इसके बाद एक और ग्राहक वहां आया और टिम के साथ फोटो लेकर उनसे बातें की है। इसके बाद इस ग्राहक को टिम के सामने हाथ करके उनके सामने सरेंडर करने और उन्हें राजा के समान ट्रीट करते हुए देखा गया है। 

यही नहीं क्लिप में आगे एक और ग्राहक को देखा गया है जो टिम से मिलने आया है और उनके पैर छुने लगता है। यह ग्राहक पहले टिम से हाथ मिलाता है और फिर उनका पैर छुता है और गले भी लगता है। इस दौरान उसे भी टिक को कुछ कहते हुए सुना गया है। इससे पहले मुंबई में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें एक ग्राहक ने काफी अनमोल गिफ्ट लाकर टिम को हैरान कर दिया था। 

मुंबई एप्पल स्टोर का आधा है दिल्ली स्टोर- सूत्र

'एप्पल साकेत' नाम के इस स्टोर का डिजाइन दिल्ली के पुराने दरवाजों से प्रेरित है। हालांकि आकार में यह मुंबई के स्टोर से छोटा है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में एप्पल का स्टोर मंगलवार को खुला था। सूत्रों ने बताया कि एप्पल साकेत स्टोर आकार में मुंबई के स्टोर का आधा है। साकेत स्टोर में कंपनी की रिटेल टीम में 70 से अधिक सदस्य हैं जो देश के 18 राज्यों से हैं और अलग-अलग भाषाएं बोल सकते हैं। 

कुक ने अपने दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की है। आईफोन विनिर्माता कंपनी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में निवेश करने की इच्छुक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :अजब गजबएप्पलNew Delhiटिम कुकवायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'