लाइव न्यूज़ :

सांस की कमी से तड़प रही मां की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देती रही बेटियां, महिला ने तोड़ा दम, वीडियो वायरल

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 17:50 IST

कोरोना के मरीजों को सांस की समस्या हो रही है और अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत की रपटें हैं

Open in App

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले जिला अस्पताल के स्ट्रेचर पर पड़ी एक बीमार महिला को उसकी दो बेटियां मुंह से सांस देकर जान बचाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि महिला की जान बच न सकी। 

वीडियो में ऑक्सीजन की कमी व स्टाफ के न होने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस संबंध में रविवार को महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. एके साहनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जिलाधिकारी शंभू कुमार व मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों व चिकित्सकों ने आपातकालीन सेवा में पहुंचकर उक्त घटना की जांच की। 

उन्होंने बताया कि जांच में मिले तथ्यों के मुताबिक, उक्त महिला मरीज को जब अस्पताल की आपातकालीन सेवा में परिजनों द्वारा लाया गया, उस समय महिला मरीज लगभग मरणासन्न स्थिति में थी और जब तक डॉक्टर मरीज का इलाज शुरू करते तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। प्रधानाचार्य ने बताया कि महिला की बच्चियां भावुक होकर अपनी मां को मुंह से सांस देने लगी थीं। 

साहनी ने दावा किया कि मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में आपातकालीन सेवा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एहतिशाम अली ने बताया कि उक्त महिला मरीज को जब अस्पताल लाया गया तब उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

 

उन्होंने बताया, 'आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. शहीर द्वारा अटेंड करते-करते ही महिला की मौत हो चुकी थी और चिकित्सक कुछ नहीं कर सके।' डॉक्टर अली ने कहा कि ऐसे मरीजों को अस्पताल में लाने से पहले ही मौत हो जाने की श्रेणी में मान कर उनकी रजिस्टर पर एंट्री नहीं की जाती है, “इसलिए उक्त महिला का नाम पता भी हमें नहीं मालूम है।'

लखनऊ में होम क्वारंटीन पिता-पुत्र की मौत

संकट की इस घड़ी में ऐसा ही एक दिल दहलाने वाली खबर लखनऊ से सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर से दो लाशें मिली हैं। इनके बारे में कहा जा रहा है कि यह कोरोना पॉजिटिव थे और होम क्वारंटीन थे। 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, घर में लाशें मिलने का मामला लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी का है। पुलिस को जो शव मिले हैं उनमें अरविंद गोयल (65 साल) और दूसरा ईलू गोयल (25 साल) है। यह दोनों बाप-बेटे हैं। 

बताया जा रहा है कि जब पड़ोसियों को घर से बदबू आई, तो पता चला कि घर में मौत हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हथौड़े से दरवाजे को तोड़ कर देखा तो पता चला कि अंदर दो शव पड़े हुए हैं। घर के अंदर दो शवों के अलावा पत्नी 60 वर्षीय रंजना गोयल भी थी जिसकी हालत भी बेहद खराब थी। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी