लाइव न्यूज़ :

#CoronaVirusUpdate: दिल्ली में कोरोना का पहला मामला आया, 69 देशों में फैला वायरस का कहर, 3000 से ज्यादा मौतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 18:09 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर #CoronaVirusUpdate, Telangana और #CoronaOutbreak ट्रेंड हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले तीन महीने में कोरोना का कहर चीन के वुहान से निकलकर दुनिया के 69 देशों में फैल गया है.कोरोना का असर शेयर बाजारों में दिख रहा है, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए

कोरोना वायरस ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सोमवार (2 मार्च) को दिल्ली और तेलंगाना में कोरोना वायरस के दो मामले पाए गए हैं। कोरोना असर अब सिर्फ चीन ही नहीं पूरे विश्व में देखा जा रहा है। अब तक इस वायरस के चपेट में 69 देश आ चुके हैं जबकि तीन हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। कोरोना का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन शेयर में गिरावट देखी। सोमवार को शेयर बाजार 153.27 अंक टूटकर 38,144.02 अंक पर बंद हुआ।

69 देशों में कोरोना का कहर

चीन के वुहान शहर में दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद सिर्फ तीन महीनों के अंदर यह वायरस 69 देशों में फैल गया। कोरोना वायरस अब तक 89 हजार से ज्यादा लोगों को अपने चपेट में ले चुका है। इस वायरस से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। सबसे ज्यादा मौत चीन (2900 से ज्यादा) में हुई है जबकि ईरान दूसरे नंबर पर है। ईरान में भयानक कोरोना वायरस से 66 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1,501 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

वायरस के चलते मलेशिया में अजलान शाह कप रद्द

वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोमवार (2 मार्च) को अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट का शेड्यूल बदल दिया गया। अजलान शाह कप का आयोजन मलेशिया के इपोह में 11 से 18 अप्रैल तक होना था लेकिन अब यह टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होगा। मलेशिया में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आ चुके हैं।

यूरोपीय संघ ने कोरोना वायरस के खतरे की श्रेणी को बढ़ाया

यूरोपीय संघ रोग नियंत्रण (ECDC)एजेंसी ने कोरोना वायरस के खतरे को  मिडिल से बढ़ाकर हाई श्रेणी का कर दिया है। यूरोप में इटली , कनाडा, स्विट्जरलैंड, नार्वे में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीचीनवुहानइंडियाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो