लाइव न्यूज़ :

ईमानदारी की मिसाल! 300 रुपये रोज कमाने वाले कुली को मिला 1.4 लाख का मोबाइल, पुलिस को लौटाया, अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट का था फोन

By विनीत कुमार | Updated: March 22, 2023 15:06 IST

मुंबई के दादर स्टेशन के एक कुली ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इस कुली को 1.4 लाख का फोन स्टेशन पर मिला था, जिसे उसने पुलिस को दे दिया। बाद में ये बात सामने आई है कि फोन अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत का था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के दादर स्टेशन का मामला, दशरथ दौंड नाम के कुली को मिला था 1.4 लाख का फोन।दशरथ दौंड ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए इस महंगे फोन को पुलिस को दे दिया।दशरथ दौंड पिछले तीन दशक से कुली का काम कर रहे हैं।

मुंबई: मायानगरी मुंबई के दादर स्टेशन पर दशरथ दौंड पिछले तीन दशक से कुली का काम कर रहे हैं। वह लगभग हर रोज 300 रुपया कमाते हैं लेकिन इसी हफ्ते सोमवार को उन्होंने जो कमाया और जो मिसाल पेश की, उसके तीन करोड़ क्या तीन सौ करोड़ भी बेमानी हैं। दरअसल, 62 साल के दौंड को दादर स्टेशन के सीटिंग एरिया में एक फोन पड़ा हुआ मिला। दौंड ने बिना कुछ ज्यादा सोचे उसे गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया। पुलिस ने तो दौंड के इस कदम की सराहना तो की ही साथ ही जिसका फोन था उसने भी अपनी तरह से इनाम दिया।

अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट का था फोन

पुलिस ने फोन मिलने के बाद पता लगाया कि इस मोबाइल की कीमत 1.4 लाख रुपये की थी और यह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत का था। सांवत के परिवार ने कुली को उसकी ईमानदारी के लिए 1000 रुपये भी दिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दौंड ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने काम में जुटे थे। दूर जाने वाले ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चढ़ाने- उतारने का काम कर रहे थे। रात करीब 11.40 बजे वह प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर थे जहां से अमृतसर के लिए एक ट्रेन खुल रही थी। उन्होंने कहा, 'मैं प्लेटफॉर्म पर चल रहा था इसी दौरान मेरी नजर सीटिंग एरिया में पड़े फोन पर गई। मैंने उसे उठाया और आसपास के लोगों से पूछा कि क्या यह उनका है। सभी ने मना किया।'

इसके बाद दौंड सीधे दादर जीआरपी चौकी पहुंच गए। उन्होंने कहा, 'मैं इन चीजों से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हूं और कभी भी किसी और का सामान अपने पास नहीं रखा।' पुलिस को फोन देने के बाद दौंड सोने चले गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दौंड को फोन किया और बुलाकर बताया कि उसने हैंडसेट के जरिए उसके मालिक का पता लगा लिया है। इसके बाद मोबाइल को लौटा दिया गया। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो