लाइव न्यूज़ :

मॉडल का बाल काटना 5 सितारा होटल को पड़ा भारी; कोर्ट ने 2 करोड़ देने का दिया आदेश, जानिए मामला

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2021 11:35 IST

यह मामला साल 2018 का है। होटल के सलून में मॉडल का बुरा हेयरकट दिया गया था। मॉडल के बाल ज्यादा काट दिए गए थे और फॉलो-अप ट्रीटमेंट के दौरान उनके सिर की चमड़ी जल गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला साल 2018 का है। होटल के सलून में मॉडल का बुरा हेयरकट दिया गया थाकोर्ट ने कहा, बाल काटने में लापरवाही की वजह से उस महिला का मॉडल बनने का सपना टूट गया

दिल्लीः किसी भी इंसान के लिए उसके लिए सबसे प्रिय होता है उसका सिर का बाल। वे इसकी खूबसूरती के लिए कई जतन करता है। महंगे सैलून जाता है। पर क्या हो जब सैलून जाएं और आपके बाल ही खराब काट दिए जाएं। ऐसा ही कुछ हुआ एक मॉडल के साथ। जिसके लिए उस पांच सितारा होटल को कोर्ट ने मॉडल को 2 करोड़ देने का आदेश दिया है। 

 पांच सितारा होटल आईटीसी मौर्या में एक मॉडल बाल कटाने गई जिसके सैलून ने बाल ही खराब कर दिए। इस पर उस महिला मॉडल ने उपभोक्ता विभाग में केस कर दिया। अब कोर्ट ने होटल को मॉडल को 2 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ( कंज्यूमर फोरम यानी एनसीडीआरसी ) ने 5-स्टार होटल आईटीसी मौर्या (दिल्ली) को महिला मॉडल को 2 करोड़ रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया।

यह मामला साल 2018 का है। होटल के सलून में मॉडल का बुरा हेयरकट दिया गया था। मॉडल के बाल ज्यादा काट दिए गए थे और फॉलो-अप ट्रीटमेंट के दौरान उनके सिर की चमड़ी जल गई थी। बकौल कोर्ट, दिल्ली स्थित होटल के सैलून में न सिर्फ महिला के गलत बाल काटे, बल्कि बालों का उपचार भी गलत तरीके से किया जिससे महिला का एक शीर्ष मॉडल बनने का सपना टूट गया। 

कोर्ट ने कहा कि इसकी वजह से उस मॉडल की जीवन शैली बदल गई और एक शीर्ष मॉडल बनने का सपना चकनाचूर हो गया। मॉडल को एक वरिष्ठ प्रबंधन पेशेवर के रूप में अच्छा पैसा मिल रहा था। पीठ ने 21 सितंबर को दिए आदेश में कहा कि होलट के सैलून द्वारा बाल काटने में लापरवाही के कारण वह गंभीर मानसिक रूप से टूट गई और उसने अपनी नौकरी भी खो दी। आयोग ने कहा, होटल महिला के बालों के उपचार में चिकित्सा लापरवाही का भी दोषी है। कर्मचारियों की गलती के कारण उपचार में उसका सिर जल गया था और उसे अभी भी एलर्जी व खुजली है। 

 

टॅग्स :अजब गजबमॉडल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो