लाइव न्यूज़ :

यूज्ड कंडोम में फंसा सांप का मुंह, तड़पते सांप को देख लोगों ने बुलाया रेस्क्यू टीम, बचाई जान

By अनुराग आनंद | Updated: January 6, 2021 08:48 IST

आशंका जताई जा रही है कि कांदिवली के एक हाउसिंग सोसाइटी के पास किसी अज्ञात शख्स ने इस्तेमाल किए गए कंडोम से सांप के सिर को ढंक कर उसे तड़पने के लिए छोड़ दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों न बताया कि कंडोम में काफी देर तक फंसे होने की वजह से सांप को काफी तकलीफ हुई थी।एक घंटे तक प्रयास करने के बाद सांप के सिर से यूज्ड कंडोम को निकाल दिया।

मुंबई: मुंबई के कांदिवली इलाके में रहने वाली एक महिला ने बीते दिनों एक सांप को तड़पते हुए देखा था। इसके बाद महिला ने जब पास जाकर देखा तो उसे लगा कि सांप का चेहरा किसी प्लास्टिक से ढंका हुआ है, इसलिए सांप बेहद परेशान है। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने तुरंत स्थानीय रेस्क्यू टीम को फोन कर इस बात की जानकारी दी। इसके बाद खबर पाकर तुरंत वन विभाग व रेस्क्यू टीम के लोग मौके पर पहुंच गए। 

रेस्क्यू टीम के लोगों ने करीब एक घंटे प्रयास के बाद सांप के सिर से यूज्ड कंडोम निकाला-

इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम के लोगों ने करीब एक घंटे तक प्रयास करने के बाद सांप के सिर से यूज्ड कंडोम को निकाल दिया।

यूज्ड कंडोम से सांप का मुंह निकाले जाने का बाद वहां खड़े लोग बेहद खुश हुए लेकिन साथ ही इस बाद की आशंका भी जताई कि किसी ने जानबुझकर सांप के चेहरे को यूज्ड कंडोम से ढंक दिया होगा।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पशु चिकित्सक ने सांप की जांच की- 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, इसके बाद वन विभाग की टीम ने सांप को मुंबई के बोरीवली के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में ले जाकर पशु चिकित्सा से उनकी जांच करवाई।

चिकित्सकों न बताया कि कंडोम में काफी देर तक फंसे होने की वजह से सांप को काफी तकलीफ हुई थी। उस निगरानी में रखकर उसका इलाज किया जा रहा है। 

किसी स्नेक कैचर ने उसके सिर पर कंडोम लगाया होगा: रेस्क्यूअर

रिपोर्ट की मानें तो इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कांदिवली के एक हाउसिंग सोसाइटी के पास किसी अज्ञात शख्स ने इस्तेमाल किए गए कंडोम से सांप के सिर को ढंक कर उसे तड़पने के लिए छोड़ दिया था। 

इसके अलावा, रेस्क्यूअर का मानना है कि हो सकता है कि किसी स्नेक कैचर ने उसके सिर पर कंडोम लगाया होगा। लेकिन, इसकी वजह से सांप को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

टॅग्स :कंडोममुंबईकांदिवली पूर्व
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो