लाइव न्यूज़ :

Viral Video: रील बनाने के लिए सारी हदें पार, छोटे बच्चे के मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं, लोगों ने कहा गिरफ्तार करो, देखें वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 17, 2024 17:52 IST

एक महिला गोद में एक छोटा बच्चा लेकर सिगरेट पीते हुए रील वीडियो बना रही है। देखा जा सकता है कि सिगरेट के धुएं से बच्चा असहज है लेकिन महिला को इससे फर्क नहीं पड़ा और वह वीडियो बनाने में व्यस्त रही।

Open in App
ठळक मुद्देरील बनाने के लिए छोटे बच्चे के मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआंइस वीडियो के सामने आने आने के बाद लोग गुस्से में आ गएसोशल मीडिया यूजर्स ने इसे आपराधिक कृत्य मानते हुए कार्रवाई की मांग भी की है

Viral Video: आज के समय में रील वीडियो बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। रील बनाना एक पागलपन में तब्दील होता जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला गोद में एक छोटा बच्चा लेकर सिगरेट पीते हुए रील वीडियो बना रही है। देखा जा सकता है कि सिगरेट के धुएं से बच्चा असहज है लेकिन महिला को इससे फर्क नहीं पड़ा और वह वीडियो बनाने में व्यस्त रही। 

इस वीडियो के सामने आने आने के बाद लोग गुस्से में आ गए। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इसे आपराधिक कृत्य मानते हुए कार्रवाई की मांग भी की है। इस वीडियो को शेयर करने वाली पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने बताया है कि जो बच्चा रील बनाने वाली महिला की गोद में है वह उसका नहीं है। दीपिका नारायण ने बताया है कि यह जांचने के लिए वह उसकी टाइम लाइन पर गईं और पाया कि यह बच्चा अन्य रीलों में नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि उनके सारे वीडियो स्मोकिंग के बारे में ही हैं। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि महिला के घरवाले आखिर कहां हैं और वे हस्तक्षेप क्यों नहीं कर रहे हैं। इसके जवाब में दीपिका नारायण भारद्वाज ने लिखा कि आंखें बंद कर ली हैं सबने। बेटी घर में पैसा ला रही है, जैसे भी लाए। 

पेशे से डॉक्टर एक यूजर ने लिखा है कि यह रुकना चाहिए! पैसिव स्मोकिंग शिशुओं पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकता है। उनमें अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम, श्वसन संबंधी समस्याएं, कान में संक्रमण और यहां तक ​​कि उनके मस्तिष्क के विकास पर भी असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।  यह उनके ऊपर मंडरा रहे जहरीले बादल की तरह है, जो उनके छोटे-छोटे शरीरों पर कहर बरपा रहा है। यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो बच्चों से दूरी बनाए रखने का प्रयास करें और अनजाने में होने वाले नुकसान के प्रति सचेत रहें।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामसोशल मीडियाक्राइमchild
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?