लाइव न्यूज़ :

चीन की पुलिस 'कायर' कुत्तों को करने जा रही है नीलाम, लोग बोले-इंसानों को छोड़िए कुत्तों में भी है प्रतिस्पर्द्धा

By वैशाली कुमारी | Updated: July 5, 2021 17:46 IST

चीन से एक ऐसी ही ख़बर सामने आ रही जो आपको हैरान कर देगी। चीन की पुलिस 54 ’कायर’ कुत्तों की नीलामी करने जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देचीन के लिआओनिंग प्रांत की पुलिस अकादमी में कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाती हैकई चीनी इस खबर को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

कुत्तों के बारे में आपने बहुत सारी खबरें सुनी होंगी। कुत्तों को बेचने-खरीदने से लेकर उनकी देखभाल तक की बहुत सी खबरें आती हैं। हालांकि आवारा कुत्तों की नीलामी की खबर आपने नहीं सुनी होगी। दरअसल, चीन से एक ऐसी ही ख़बर सामने आ रही जो आपको हैरान कर देगी। चीन की पुलिस 54 ’कायर’ कुत्तों की नीलामी करने जा रही है। 

चीन के लिआओनिंग प्रांत की पुलिस अकादमी में कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद उनका टेस्ट लिया जाता है, जिसके बाद कुछ दिन उनसे काम कराया जाता है और फिर उन्हें ड्यूटी पर लगाया जाता है। हालांकि चीन की यह पुलिस एकेडमी 54 ’कायर’ कुत्तों की नीलामी करने जा रही है। इन कुत्तों की नीलामी इस वजह से की जा रही है क्योंकि इनकी काबिलियत पर अफसरों को शक है या फिर ट्रेनिंग के दौरान वो तेजी से काम नहीं सीख पा रहे थे। 

क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन पुलिस यूनिवर्सिटी के मुताबिक इन 54 कुत्तों की नीलामी 7 जुलाई से शुरू होगी। नीलामी की शुरुआती कीमत 200 चीनी युआन रखी गई है। ये कुत्ते जर्मन शेफर्ड नस्ल के हैं। यह ख़बर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेज़ी से वायरल हो रही है। लोग इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं। 

चीन के एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि, 'इंसानों की तो छोड़िये यहां कुत्तों के लिए भी सरकारी नौकरी पाने के लिए इतना दबाव और इतनी भयंकर प्रतिस्पर्धा है। वहीं एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि 'भले ही वे चोरों को पकड़ने के लिए बहुत अधिक कायर हों, फिर भी वे बच्चों के साथ खेलने के योग्य हो सकते हैं तारीफ के योग्य हो सकते हैं।'

यह ख़बर थोड़ी अटपटी है इसीलिए कई चीनी इस ख़बर को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कुत्तों को अच्छा बता रहा है तो कोई सरकार पर तंज कस रहा है।

टॅग्स :चीनअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो