लाइव न्यूज़ :

यूपी में निसंतान किसान ने गाय के बछड़े को लिया गोद, 500 लोगों को मुंडन में बुलाया

By अनुराग आनंद | Updated: December 18, 2020 09:25 IST

गाय के बछड़े को बेटे स्वरूप गोद लेने के बाद दंपति ने मुंडन समारोह का आयोजन किया, जिसमें करीब 500 लोग शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देललतू को हम पति-पत्नी अपना बेटा मान चुके हैं और बेटे की तरह ही अब उसे लाड़-प्यार दिया जाएगा।इस समारोह में किसान ने क्षेत्र के करीब 500 लोगों को आमंत्रित किया था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक निसंतान दंपति ने गाय के एक बछड़े को गोद लिया है। दरअसल, शादी के 15 साल बाद बच्चा नहीं होने पर किसान विजयपाल और उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी ने बछड़े को बेटा मानकर गोद लेने का फैसला किया है। 

इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, किसान विजयपाल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है। बुधवार को दंपति ने 'ललतू बाबा' नामक बछड़े के लिए बुधवार को मुंडन समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में किसान ने क्षेत्र के करीब 500 लोगों को आमंत्रित किया था।

इस कार्यक्रम को आयोजित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए किसान ने कहा कि जब गाय को हम मां के स्वरूप में स्वीकार कर सकते हैं, तो आखिर बछड़े को भी बेटे की तरह क्यों नहीं मान सकते हैं।

इसके साथ ही किसान ने कहा कि ललतू के लिए हमारा प्यार सच्चा और बिना किसी लोभ या शर्त के है। उन्होंने कहा कि ललतू को हम पति-पत्नी अपना बेटा मान चुके हैं और बेटे की तरह ही अब उसे लाड़-प्यार दिया जाएगा।

जिस तरह से एक हिंदू परिवार में बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद मुंडन संस्कार उत्सव को आयोजित किया जाता है, उसी तरह से दंपति ने बछड़े को गोद लेने के बाद एक 'मुंडन समारोह' की मेजबानी की। समारोह में हिस्सा लेने वाले मेहमानों ने कहा कि वे बछड़े के लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बेहद खुश हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुरगाय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'