लाइव न्यूज़ :

बुला पुलिस को देख लूंगी, जिला पंचायत की महिला सदस्य ने IAS को मारने के लिए उतारी चप्पल, वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: December 25, 2021 12:56 IST

महिला का आरोप है कि आईएएस अधिकारी ने उसे जाती सूचक शब्दों से संबोधित किया है। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया और वे उन्हें चप्पल से मारने की धमकी दे डाली।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर महिला द्वारा एक आईएएस को चप्पल मारने का मामला सामने आ रहा है।यह घटना मुंगेरी जिले के पंचायत कार्यालय का है।वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी है।

जरा हटके: सोशल मीडिया पर जिला पंचायत महिला द्वारा आईएएस अधिकारी को चप्पल से मारने की धमकी देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायल होने पर मामला सामने आया है और इस पर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। यह घटना छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पंचायत कार्यालय पर घटी है जहां किसी एक बात पर आईएएस अधिकारी और महिला के बीच कहा सुनी हो गई जिसके बाद महिला ने आक्रमक रुप धारण कर चप्पल से मारने की धमकी दे डाली। यही नहीं अधिकारियों द्वारा पुलिस को बुलाने की बात पर वह भड़क गई और बोली कि बुलाओ पुलिस को, देखती हूं कौन आएगा। अब महिला के इस तेवर की चर्चा खूब हो रही है। इस पंचायत महिला का नाम लैला ननकू बताया जा रहा है तो वहीं इस वीडियो में दिख रहे आईएएस अधिकारी 2017 बैच के रोहित व्यास हैं। 

क्या है पूरा मामला

इस मामले में जिला पंचायत महिला का आरोप है कि आईएएस अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की है। महिला ने आईएएस अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मुझे जाती सूचक शब्दों से संबोधित किया है। यही नहीं उन्होंने मेरा अपमान करते हुए करते हुए कहा कि तुम लोग सुधार नहीं सकते। महिला अधिकारी की यह बात सुन कर गुस्सा में आ गई और घटना पर ही चप्पल निकालकर उसे मारने की कोशिश की। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने महिला को आईएएस अधिकारी को मारने से रोका और मामला को शांत करवाया। महिला पर आरोप है कि उसने आईएएस समेत वहां मौजूद अन्य अधिकारियों से भी बदसलूकी की है।  

दोनों तरफ से हुए मामले दर्ज

इस घटना के बाद आईएएस अधिकारी ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ महिला ने भी इस घटना में शामिल अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत कर केस दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन के अधिकारियों में भी गुस्सा है और एसोसिएशन की इस संबंध में जल्द ही एक बैठक भी होने वाली है।

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोछत्तीसगढ़Panchayat
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो