लाइव न्यूज़ :

Watch: चेन्नई में आए तूफान से शहरी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By आकाश चौरसिया | Updated: December 4, 2023 13:42 IST

चेन्नई के लिए अगले कुछ दिन मुसीबत भरे हो सकते हैं, क्योंकि बताया गया है कि तूफान मिचौंग आ सकता है। अब इसे लेकर चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। इस बीच शहर में मगरमच्छा देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई में देखा गया मगरमच्छा शहर के लिए अगले कुछ दिन मुसीबत भरे, प्रशासन अलर्ट परतूफान मिचौंग आने के संकेत

नई दिल्ली: चेन्नई में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, इस बीच एक गमरमच्छ शहरी इलाके में आ गया। इस बात को लेकर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं क्योंकि शहर में प्रवेश हुए मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तूफान मिचौंग आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह राज्य के दक्षिणी हिस्से को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इस कारण वहां रह रहे परिवारों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। अब सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, अभी सड़क और दूसरी जगहों पर जल भराव की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। 

यूजर्स ने रात के दौरान शहर की एक सड़क पर देखे गए मगरमच्छ का एक वीडियो शेयर किया। मगरमच्छ शहर के पेरुंगलाथुर इलाके में पाया गया और झाड़ियों में गायब होने से पहले किनारे पर रेंगते देखा गया। वीडियो पर यूजर्स का मानना है कि वे इस दृश्य से काफी भयभीत हो गए हैं।

एक और यूजर ने सोशल मीडिया पर कहा, "हमारे पास यहां पर सांप, मछली और पूरा मछलीघर हैं।" इस दृश्य को लेकर एक और यूजर ने कहा, "अब हम फलोरिडा में नहीं है"। 

वहीं, तमिलनाडु की एडिशनल मुख्य सचिव ने कहा, "कई लोग इस वीडियो के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। चेन्नई के कई जल निकायों में कुछ मगर मगरमच्छ हैं। ये शर्मीले मायावी जानवर हैं और मानव संपर्क से बचते हैं। यह बाहर आ गया है क्योंकि चक्रवात मिचौंग के प्रभाव में भारी बारिश के कारण पानी बहकर बाहर आ गये हैं, कृपया जल निकायों के करीब न जाएं। यदि इन जानवरों को अकेला छोड़ दिया जाए और बिना उकसावे के छोड़ दिया जाए तो मनुष्यों को नुकसान होने की कोई संभावना नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं। वन्यजीव प्रभाग को सतर्क कर दिया गया है और वे किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए काम पर लगे हुए हैं।"

टॅग्स :Tamil Naduचक्रवाती तूफानचेन्नई पुलिसChennai Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो