लाइव न्यूज़ :

हरलीन देओल ने बाउंड्री पर सिर के ऊपर ‘रिवर्स कप’ कैच लपका, फैंस बोले-'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के..', देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 11, 2021 13:54 IST

हरलीन ने एमी जोन्स की पारी खत्म की, उन्होंने उछलकर बाउंड्री पर सिर के ऊपर ‘रिवर्स कप’ कैच लपका और फिर संतुलन गंवाकर गिर गयीं।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड और भारत महिला टीम के बीच T20 सीरीज खेला जा रहा है।  गेंद हवा में फेंकी और फिर उछलकर बाउंड्री के अंदर आकर फिर से गेंद लपक ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हरलीन की इस कैच के लिये प्रशंसा की।

T20 खेल चाहे वे कितने भी छोटे हो। दर्शकों को भरपूर मजा आता है। पैसा वसूल होता है। 20 ओवर और फटाफट रन की बारिश और विकेट। 

इंग्लैंड और भारत महिला टीम के बीच T20 सीरीज खेला जा रहा है। हरलीन देओल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  19वें ओवर में हरमनप्रीत ने लांग ऑन पर क्षेत्ररक्षण के दौरान डाइव करते हुए मैदान से कुछ इंच ऊपर ही गेंद को लपककर नैट स्काइवर की शानदार पारी का अंत किया। दो गेंद के बाद हरलीन ने एमी जोन्स की पारी खत्म की, उन्होंने उछलकर बाउंड्री पर सिर के ऊपर ‘रिवर्स कप’ कैच लपका और फिर संतुलन गंवाकर गिर गयीं।

लेकिन उन्होंने गेंद हवा में फेंकी और फिर उछलकर बाउंड्री के अंदर आकर फिर से गेंद लपक ली। वनडे कप्तान मिताली राज और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हरलीन की इस कैच के लिये प्रशंसा की जिसका वीडियो तब से वायरल हो गया।

क्षेत्ररक्षण कोच के योगदान के बारे में बात करते हुए हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘अभय सर पिछले कुछ समय से हमारे साथ हैं और उनका ज्ञान आपको बेहतर खिलाड़ी बनाता है और यही हमारे क्षेत्ररक्षण में दिखा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले भी हम काफी प्रयास किया करते थे लेकिन उन्होंने हमारे क्षेत्ररक्षण में थोड़ा सा बदलाव किया और खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत सत्र किये जिससे हमें मदद मिली। ’’

हरमनप्रीत ने क्षेत्ररक्षण में सुधार के लिये कोच को श्रेय दिया

भारतीय महिला टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के क्षेत्ररक्षण में शानदार सुधार के लिये शनिवार को कोच अभय शर्मा को श्रेय दिया और कहा कि खिलाड़ियों के साथ ‘व्यक्तिगत सत्र’ और ‘थोड़े सुधार’ का फायदा मिल रहा है।

हरमनप्रीत और हरलीन देओल ने शुक्रवार की रात को यहां बारिश से प्रभावित पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार कैच लपके लेकिन इंग्लैंड की टीम 18 रन से जीत हासिल करने में सफल रही। हरमनप्रीत ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘जब आप बतौर टीम खेलते हो तो आपको एक लय की जरूरत होती है और ऐसा टीम का कोई भी सदस्य कर सकता है।

जब मैंने यह कैच लिया तो मैंने टीम में एक ऊर्जा सी भर दी और फिर हरलीन ने भी बेहतरीन कैच लपका। इसलिये आपको इस लय को लाने के लिये अतिरिक्त प्रयास की जरूरत होती है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरे मैच के दौरान, हमारा मैदानी क्षेत्ररक्षण काफी अच्छा था, हमने काफी रन बचाये थे और हमने कुछ शानदार कैच भी लपके थे इसलिये मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत है कि हमारे क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार हुआ है। ’’ 

टॅग्स :भारतीय क्रिकेट टीमहरमनप्रीत कौरमिताली राजसचिन तेंदुलकरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'