हरमनप्रीत कौर भारत की महिला क्रिकेटर हैं, जो भारतीय महिला टीम में ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। पंजाब के मोगा में 8 मार्च 1989 को जन्मीं हरमनप्रीत कौर क्रिकेट के अलावा फिल्मों, गाने और कार चलाने की शौकीन हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 7 मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से किया था। उन्होंने जून 2009 में टी20 क्रिकेट और अगस्त 2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में शतक जड़कर उन्होंने महिला क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी थी। इसके बाद 2017 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाकर ये दिखाया कि जब वे अपने रंग में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकती हैं। नवंबर 2018 में हरमनप्रीत कौर ने टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं थी। क्रिकेट उपलब्धियों के लिए हरमनप्रीत कौर को 21 सितम्बर, 2004 को 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। Read More
WPL 2023:यूपी वारियर्स ने शनिवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में पहली हार है। ...
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। ...
WPL 2023: मुंबई इंडियंस की सलामी बल्लेबाज और वेस्टइंडीज की खिलाड़ी हीली मैथ्यूज ने गुजरात जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और धमाकेदार पारी खेली। ...
WPL 2023: मुंबई इंडियंस में सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को नौ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ...
WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के उद्घाटन मैच में शनिवार को यहां पांच विकेट पर 207 रन का विशाल स्कोर बनाया। ...