लाइव न्यूज़ :

बुर्ज खलीफा की चोटी पर चंढ़ी महिला, अमीरात एयरलाइंस ने किया ट्वीट," ये सच है या झूठ"

By वैशाली कुमारी | Updated: August 11, 2021 18:24 IST

बुर्ज खलीफा की चोटी पर महिला का कारनामा असल में एक विज्ञापन था, जिसे अमीरात एयरलाइंस के लिए फिल्माया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देइस एड फिल्म को बनाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैमहिला का इंस्टा ग्राम बायो के मुताबिक वह वर्ल्ड ट्रेवलर, स्काई ड्राइवर, योगा इंस्ट्रक्टर, हाइकर और एडवेंचरर हैं

भले ही बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे बड़ी इमारत होने का तमगा रखती है, मगर अब एक महिला ने इसकी ऊंचाई को भी बौना साबित कर दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं निकोल स्मिथ लुडविक की जिन्होंने बुर्ज खलीफा की सबसे ऊपरी चोटी पर खड़ी होकर सबको हैरत में डाल दिया।

उनका यह कारनामा इंटरनेट पर छा गया और लोग उनकी बहादुरी की तारीफ करने लगे। महिला का इंस्टा ग्राम बायो के मुताबिक वह वर्ल्ड ट्रेवलर, स्काई ड्राइवर, योगा इंस्ट्रक्टर, हाइकर और एडवेंचरर हैं। निकोल को इंस्टा ग्राम पर 17000 लोग फॉलो करते हैं।

बुर्ज खलीफा फतह करने के बाद उन्होंने कहा कि दुनियां की सबसे ऊंची इमारत पर खड़े होकर मैंने अपने जिंदगी का सबसे रोचक और बेहतरीन स्टंट किया है।

बुर्ज खलीफा की चोटी पर महिला का कारनामा असल में एक विज्ञापन था जिसे अमीरात एयरलाइंस के लिए फिल्माया गया था। विज्ञापन के लिए महिला केबिन कि क्रू मेंबर को बुर्ज खलीफा के चोटी पर कुछ बोर्ड्स लिए खड़ा होना था।

अमीरात एयरलाइंस ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से विज्ञापन का मेकिंग वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ये सच है या झूठ? आपमें से बहुत से लोगों ने ये सवाल किया था जिसका उत्तर ये रहा। यह एक रियल लोकेशन एड है जिसमें रियल लोकेशन पर फिल्में शूट की जाती हैं।

इस एड फिल्म को बनाने में काफी मसक्कत करनी पड़ी जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की इसकी चोटी पर पहुंचने में करीब 5 घंटे का समय लगा। इसके अलावा महिला सहित दूसरे लोगों को चोटी पर पहुंचने में 1 घंटे से अधिक समय लगा। फिल्म को शूट करते वक्त महिला कि सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया था जिसके लिए प्रोफ़ेशनल स्काई ड्राइविंग प्रशिक्षक की सहायता ली गई थी।

यूके की रेड लिस्ट से अंबर लिस्ट में मूव करने की खुशी में अमीरात एयरलाइंस ने इस विज्ञापन को बनाने का फैसला किया जिसको फिल्माने में हेलीकॉप्टर, ड्रोन सहित तमाम अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता ली गई। अमीरात एयरलाइंस साऊदी अरब की प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी है जिसने इस विज्ञापन को बनवाया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोइंस्टाग्रामइंस्टाग्राम फॉलोवर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल