लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में बुजुर्ग महिला पर सांड ने किया जोरदार हमला, बचाने के लिए भिड़ा पोता, देखें वायरल वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: October 1, 2020 11:51 IST

हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर में एक लड़के ने अपनी 70 वर्षीय दादी को एक आवारा सांड के हमले से बचाने का प्रयास किया, इस दौरान सांड ने दोनों पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगली में लगे एक सीसीटीवी में सांड के हमले की यह घटना कैद हो गई।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।मिल रही जानकारी के मुताबिक, सांड के हमले में घायल वृद्धा का इलाज चल रहा है।

नई दिल्ली: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक डरावना वीडियो सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार को हुई जब महेंद्रगढ़ में अपने घर के बाहर अंगूरी देवी नामक एक 70 वर्षीय महिला सुबह की सैर पर निकली थी। 

इसी दौरान अचानक, सड़क के किनारे खड़ा एक आवारा सांड उस पर हमला करता है और उसे जोर से जमीन पर पटक देता है। इस दौरान सांड ने उसके पोता जतिन पर हमला किया। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। 

हालांकि, इस दौरान सांड ने जतिन पर भी जोरदार हमला किया लेकिन साहस दिखाते हुए जतिन तुरंत खड़ा होकर दादी को बचाने के लिए उसको उठाकर एक तरफ ले जाने लगा तो एक बार फिर से सांड ने उसपर हमला बोल दिया। रिपोर्ट की मानें तो बुजुर्ग महिला अभी बिस्तर पर ही हैं।

बता दें कि गली में लगे एक सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में एक बुजुर्ग महिला आती हुई दिखाई दे रही है। गली में खड़ा एक सांड उन पर जोरदार हमला करता है। दूर से युवक भागते हुए अपनी दादी के पास आता है।

इसके बाद सांड युवक पर भी हमला कर देता है। इसके बाद आसपास के लोग लाठी लेकर महिला को बचाने के लिए आते हैं। सांड कुछ देर तक खड़े होकर यह सारा नाजारा देखता रहता है। 

टॅग्स :हरियाणावायरल वीडियोसोशल मीडियामहेंद्रगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल