लाइव न्यूज़ :

Bridge Collapses: काली नदी पर बना पुल ढहने से गिरा ट्रक, गोवा को कर्नाटक से जोड़ने का करता था काम; हादसे का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 7, 2024 14:37 IST

Bridge Collapses: बुधवार तड़के गोवा-कर्नाटक राजमार्ग पर पुल ढह जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुल के ऊपर से गुजर रहा ट्रक भी नदी में गिर गया.

Open in App

Bridge Collapses: बिहार के कई जिलों में पुल टूटने की मीडिया में आए दिन आती रहती है। इन टूटते पुल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाता है लेकिन इस बार एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नदी पर बना पुल भरभरा कर गिर गया। मगर यह वीडियो बिहार का नहीं, बल्कि गोवा का है। दरअसल, गोवा को कर्नाटक से जोड़ने वाला काली नदी पर बना पुल बुधवार तड़के ढह गया, जिससे राजमार्ग संख्या 66 पर यातायात बाधित हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुल ढहने के समय एक ट्रक पुल पार कर रहा था जो काली नदी में गिर गया।

गनीमत रही कि चालक को स्थानीय मछुआरों ने बचा लिया, जो सही समय पर नदी में कूद गए, पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार के एक पुलिस अधिकारी ने बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के सदाशिवगढ़ में काली नदी पर बना पुराना पुल रात करीब 1 बजे ढह गया। अधिकारी ने बताया कि एक दशक पहले नए पुल के निर्माण के बाद से इस पुल का इस्तेमाल गोवा जाने वाले यात्री करते थे। घटना के बाद बुधवार तड़के कुछ देर के लिए नए पुल पर यातायात रोक दिया गया था।

कारवार पुलिस ने बताया कि बाद में भारी वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों को गुजरने दिया गया। गोवा के कैनाकोना पुलिस स्टेशन के प्रभारी हरीश राउत देसाई ने कहा कि पुराने पुल के ढहने के बाद कर्नाटक के अधिकारी इसकी स्थिरता की जांच कर रहे थे, इसलिए नए पुल पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस हाईवे पर स्थिति की निगरानी के लिए कारवार में अपने समकक्षों के साथ समन्वय कर रही है।

बता दें कि इससे पहले 1 अगस्त को महाराष्ट्र के गोंदिया में एक पुल ढह गया था। अधिकारियों ने कहा था कि नवेगांव-कोहलगांव-केशोरी रोड पर स्थित यह पुल 1 अगस्त की रात को ढह गया था, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था। उनके अनुसार, एक राहगीर ने अधिकारियों को पुल ढहने की सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और यातायात को खैरी-सुकड़ी गांव से डायवर्ट किया गया।

हालाँकि, घटना के पीछे का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, पुल लगभग पांच दशक पुराना था और पुराने तरीके से बनाए जाने के कारण यह कमजोर हो गया था। साथ ही, उस समय इस क्षेत्र में भारी बारिश भी हुई थी।

टॅग्स :ब्रिज हादसागोवाकर्नाटकवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल