लाइव न्यूज़ :

लड़कों ने खरीदी खराब एटीएम मशीन और बन गए लखपति

By वैशाली कुमारी | Updated: October 5, 2021 15:31 IST

एटीएम खराब होने के बाद इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन कुछ लड़कों के लिए एक खराब एटीएम बहुत काम की साबित हुई और उसने लड़कों को लखपति बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलड़कों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कियावीडियो के अनुसार उन लड़कों ने ये एटीएम मशीन एक शख्स से खरीदी थी

एटीएम मशीन तो जानते होंगे आप, अरे वही जिसमें से नोट निकला करती है, जिसमें से पैसा निकालने के लिए लंबी लंबी लाइनें लगा करती हैं। लेकिन ये सब एटीएम सही होने तक होता है, उसके खराब होते ही उसे कबाड़ी के हाथों बेच दिया जाता है। खराब होने के बाद इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता, लेकिन कुछ लड़कों के लिए एक खराब एटीएम बहुत काम की साबित हुई और उसने लड़कों को लखपति बना दिया।

दरअसल कुछ लड़कों ने एक पुरानी एटीएम मशीन खरीदी,  लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह मशीन उन्हें लखपति बना देगी। लड़कों ने जब मशीन के नट बोल्ट ढीले किए तो उन्हें  मशीन के मैटल बॉक्स से 2000 डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपये) मिले। इतना सारा पैसा देखकर सबके खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी तो चांदी हो गई।

लड़कों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसपर मजेदार कमेंट किए। वायरल वीडियो के अनुसार उन लड़कों ने ये एटीएम मशीन एक शख्स से खरीदी थी, मजेदार बात तो ये है कि उसने इसकी चाभी भी नहीं दी थी। 

बिना चाभी के लड़कों ने बड़ी मशक्कत से एटीएम मशीन को खोला, मशीन खुलने के बाद लड़कों कि आंखें खुली की खुली रह गई। अंदर पूरे के पूरे 2000 डॉलर थे जिसे भारतीय मुद्रा में जोड़े तो लगभग डेढ़ लाख रुपए होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन लड़कों ने 300 डॉलर (22,360 रुपये) में एटीएम मशीन खरीदी वो भी केवल इसलिए की  कहीं उसमें कैश तो नहीं पड़ा। 

वीडियो टिक टोक पर शेयर किया गया जिसमें देखा जा सकता है की एक युवक हाथ में हतौड़ी, ड्रील और दूसरे टूल्स की मदद से मशीन खोलने कि कोशिश कर रहा है, बड़ी मशक्कत के बाद वे इसमें कामयाब होता है। एटीएम खुलने के बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वे सब खुशी से झूम उठे।

उन्हीं लड़कों में से एक ने कहा कि एक व्यक्ति है जोकि एटीएम मशीन खरीदता रहता है, हमने उसी से ये मशीन खरीदी है। उसने हमसे कहा कि अगर तुम सब ये मशीन खरीदना चाहते हो तो खरीद सकते हो, और इसमें से जोभि निकलेगा वो सब तुम्हारा। उसके बाद हमने ये मशीन खरीदी और जिसका फल सबके सामने है, हम सबकी किस्मत वाकई कमाल कि है। 22 हजार खर्च करके हमने डेढ़ लाख कमा लिए।

टॅग्स :वायरल वीडियोएटीएम कार्डट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल