लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottRedLabel, गणेश चतुर्थी पर जारी विज्ञापन को लेकर यूजर्स ने किया ट्रोल!

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2019 15:23 IST

ब्रूक बॉन्ड रेड लेबल चाय के एक विज्ञापन में साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश देने की कोशिश की गई थी लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने विज्ञापन के हिंदू विरोधी होने के आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुस्तान यूनिलीवर की रेड लेबल चाय पत्ती के विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।ब्रूक बॉन्ड रेड लेबल चाय के एक विज्ञापन में साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश देने की कोशिश की गई

गणेश चतुर्थी पर हिंदुस्तान यूनिलीवर की रेड लेबल चाय पत्ती के विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, रेड लेबल चाय ने बीते वर्ष एक विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन में हिंदू- मुस्लिम एकता दिखाने की कोशिश की है लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट गया है। नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों #BoycottRedLabel के साथ खूब ट्वीट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इस एड में हिंदू समाज की भावनाएं आहत की जा रही हैं।

एक यूजर ने लिखा 'असलियत में हिंदुस्तान यूनिलीवर ने एक बेहद घटिया और झूठ फैलाया कि हिन्दू मुस्लिमों से नफ़रत करते हैं। इनको कोई बताओ कि अयोध्या में हिन्दुओं ने मुस्लिम भाइयों के लिए इफ़्तार का आयोजन रखा था तब तो कोई एड नहीं बनाई तब भी तो रमजान था।'

बता दें कि यह विज्ञापन पिछले साल आया था, लेकिन इस साल वायरल हो गया है। यह पहली बार नहीं है जब धर्म के नाम पर विज्ञापन पर विवाद खड़ा हुआ है। इससे पहले होली के मौके पर भी हिंदुस्तान यूनिलीवर के सर्फ एक्सेल का विज्ञापन विवादों में घिर गया था। जिसके बाद सर्फ एक्सेल का लोगों ने विरोध किया था।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी