लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से मरे 8 लोगों के शव को एक ही गड्ढे में फेंका, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश

By निखिल वर्मा | Updated: June 30, 2020 20:15 IST

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो कर्नाटक के बेल्लारी जिले का बताया जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में काले पन्नी में पैक लोगों के शवों को एक-एक करके फेंका जा रहा हैघटना बेल्लारी जिले का है, यहां अब तक कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत हुई है

कर्नाटक के बेल्लारी जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरे हुए लोगों की शव को एक गड्डे में फेंक-फेंक कर दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलू ने जांच के आदेश दिये हैं। मामले की जांच बेल्लारी के एडिशनल डिप्टी आयुक्त करेंगे। मृतकों के शव फेंकने का वीडियो कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियों कुछ लोग पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मचारी नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक गाड़ी में रखे कई शवों एक-एक करके एक बड़े गड्ढे में फेंका जा रहा है। एक घटना का एक व्यक्ति वीडियो भी बना रहा था और बगल में क्रेन भी थी।

इस पूरे मामले पर अब बल्लारी के डिप्टी कमीश्नर एस एस नकुल ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उन्होंने भी देखा है। उन्होंने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं। बता दें कि कोरोना वायरस से बेल्लारी में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 14 हजार के पार

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1105 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 14,295 हो गई। इसके अलावा 19 रोगियों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 226 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में सोमवार को 176 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि 268 रोगियों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। सोमवार को सामने आए 1,105 नए मामलों में से सबसे अधिक 738 मामले बेंगलुरु शहर से हैं जबकि कुल 19 मौतों में से 12 लोग बेल्लारी जिले के हैं। इससे पहले 28 जून को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 1,267 मामले सामने आए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकबेल्लारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल