लाइव न्यूज़ :

जब हैंडपंप से पानी की जगह निकलने लगा खून, मांस और हड्डी, गांव में डर का माहौल, देखें वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 12:51 IST

रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी हैंडपंप से खून और मांस के टुकड़े निकलने के बाद लोगों ने गांव में कई तरह के अफवाह फैलाए हैं। कई लोगों ने हैंडपंप के पास ही जाना छोड़ दिया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर के जाखेड़ी गांव में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सरकारी हैंडपंप से पानी की जगह अचानक खून, मांस व हड्डियां निकलने लगी है। गांव में इस बात से लोग इतना डर गए कि वह अब सरकारी हैंडपंप के पास जाने से डर रहे हैं। न्यूज चैनल की वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली के बाद से ही गांव के हैंडपंप से खून, मांस व हड्डियां आ रही है। जाखेड़ी गांव में तकरीबन 100 लोगों का घर है और वह सारे लोग इसी सरकारी हैंडपंप के पानी पर निर्भर हैं। गांव वाले लोग हैंडपंप से निकलने वाली बदबू से भी परेशान हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी हैंडपंप से खून और मांस के टुकड़े निकलने के बाद लोगों ने गांव में कई तरह के अफवाह फैलाए हैं। लोगों का मानना है कि गांव में भूत का साया है। तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये हैंडपंप शापित है। 

इस पूरे मामले पर हमीरपुर के जिला कलेक्टर ने एसडीएस जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा इस हैंडपंप को फिलहाल बंद करवा दिया है। वहीं पर्यावरण विशेषज्ञ की मानें तो ऐसा हो सकता है कि आसपास की नदियों में लोग मरे हुए जानवर डालते हैं, ये उसका भी प्रभाव हो सकता है। गांव वालों ने इस मामले पर क्या कहा, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो